फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: पटवारखाने पर ताला, काम के लिए भटके लोग

विज्ञापन
पटवारखाने पर ताला, काम के लिए भटके लोग
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। प्रदेश के कुछ पटवारियों के नाम भ्रष्टाचारियों की कथित सूची में शामिल करने का विरोध बढ़ गया है।
इसके विरोध में पटवारियों ने सोमवार को रोष प्रकट कर लघु सचिवालय में राजस्व मंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा, लेकिन इसके बाद वह नहीं लौटे व कार्यालय में ताला लगा रहा। जिस कारण अपने काम के लिए पहुंचे लोग भटकते रहे।
लोग सुबह से ही पटवारखाने पहुंचने लगे थे। इस दौरान बताया गया कि प्रदर्शन के बाद काम होगा। इस कारण लोग इंतजार में थे कि वह ज्ञापन देकर वापस कार्यालय आएंगे लेकिन पटवारी लघु सचिवालय से ही इधर-उधर हो गए। लोगों ने शाम तक इंतजार किया फिर बिना काम कराए लौटना पड़ा। इससे लोगों में पटवारियों व कानूनगो के प्रति गुस्सा नजर आया।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोगों का कहना था कि वह इंतकाल, जमाबंदी व अन्य कार्यों के लिए पटवारखाने पहुंचे थे। इस कार्य के लिए उन्होंने पटवारियों से समय भी ले रखा था। सर्दी के मौसम में वह अपना कामकाज छोड़कर पहुंचे तो यहां ताला लगा मिला। बार-बार फोन करने पर पटवारियों ने कहा कि वह प्रदर्शन में व्यस्त हैं, वापस आकर कार्य करेंगे मगर वापस आए नहीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें