फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: दो दिन बाद खुले जिला नागरिक अस्पताल में उमड़े मरीज

Sat, 05 Oct 2024 05:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। महात्मा गांधी व अग्रसेन जयंती की दो दिन की सरकारी छुट्टी के बाद खुले जिला नागरिक अस्पताल में मरीजों की भीड़ लगी रही। इलाज कराने के लिए मरीजों को घंटों अपना नंबर आने का इंतजार करना पड़ा। वहीं शुक्रवार को 2204 मरीजों की ओपीडी रही। अन्य दिनों में ओपीडी 1500 से 1700 के बीच में रहती है।
विदित है कि दो अक्तूबर को गांधी जयंती और तीन अक्तूबर को महाराजा अग्रसेन जयंती को सार्वजनिक अवकाश था। इन दोनों दिनों में अस्पताल की ओपीडी की छुट्टी थी, लेकिन इमरजेंसी चालू रही। ऐसे में मरीजों को इलाज के लिए परेशान होना पड़ा। शुक्रवार को अल सुबह से ही लोग अस्पताल पहुंच गए थे ताकि समय पर इलाज करा सकें, जिसके चलते यहां काफी अधिक भीड़ लग गई।
विज्ञापन

रजिस्ट्रेशन काउंटर खुलते ही मरीज अपना नंबर पहले पाने के चक्कर में धक्का मुक्की तक करने लगे थे, जिन्हें सिक्योरिटी गार्ड की मदद से व्यवस्थित करवाया। इसके अलावा डॉक्टर को दिखाने के लिए मरीजों को भी काफी लंबा इंतजार करना पड़ा। शनिवार को चुनाव और रविवार होने के चलते दो दिन फिर अस्पताल बंद रहेगा। सोमवार को भी ऐसा ही हाल देखने को मिल सकता है।
नागरिक अस्पताल की ओपीडी में सबसे अधिक जनरल मेडिसिन में 487 मरीज, दूसरे नंबर पर चर्म रोग में 285 मरीज, तीसरे नंबर पर ईएनटी में 192 मरीज, चौथे नंबर पर स्त्री रोग में 157 और पांचवें नंबर पर हड्डी रोग में 153 मरीज पहुंचे। यहां पर कुल 18 ओपीडी हैं और आज मरीजों की संख्या 2204 पर रही। 18 में से उक्त पांच ओपीडी में 1274 मरीज पहुंचे और अन्य 13 ओपीडी में 930 मरीज पहुंचे। यही आंकड़ा प्रतिशत में देखें तो पांच ओपीडी में 57.8 प्रतिशत और 13 ओपीडी में 42.2 प्रतिशत मरीज अपना इलाज कराने पहुंचे।
विज्ञापन

लगातार दो दिन की छुट्टी के बाद खुले अस्पताल की डिस्पेंसरी भी करीब ढाई बजे तक खुली रही। सभी मरीजों को दवा देने के बाद डिस्पेंसरी को बंद किया गया। वहीं दूसरी ओर मरीज एक बजे के बाद भी पंजीकरण कक्ष के बाहर लाइन में लगे हुए मिले। यहां पर वे पंजीकरण कक्ष में बैठे कर्मचारियों से पंजीकरण करने की गुहार लगा रहे थे। पंजीकरण का समय सुबह सात बजे दोपहर एक बजे तक है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें