फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: यात्रीगण कृपया ध्यान दें... लेट चल रहीं ट्रेनें

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। उत्तर रेलवे की ओर से फिरोजपुर मंडल के साहनेवाल और अमृतसर जंक्शन के बीच लाडोवाल स्टेशन पर चल रहे मरम्मत कार्य की वजह से रेल यातायात बाधित है। उधर कोहरे की वजह से भी ट्रेनें घंटों लेट चल रही हैं। दिल्ली से पंजाब की ओर आवागमन करने वाली ट्रेनों का शेड्यूल बिगाड़ गया है। इसके चलते इस रूट पर आठ जनवरी तक छह ट्रेनों को रद्द किया जा चुका है तो वहीं अब तीन अन्य ट्रेनों के परिचालन का समय भी बदला है।
दूसरी ओर कोहरे ने ट्रेनों के पहियों की रफ्तार को काफी धीमा कर दिया है। इससे समय पर चलने वाली ट्रेनें अब स्टेशनों पर 11 घंटे तक लेट पहुंच रही हैं। जिससे रेलवे यातायात पूरी तरह से प्रभावित होने लगा है। स्टेशन पर यात्री अपने गाड़ियों का इंतजार करते दिखाई देते हैं। शुक्रवार को ऊंचाहार एक्सप्रेस करीब 10.30 घंटे लेट हुई। अमृतसर एक्सप्रेस चार घंटे लेट रही।
विज्ञापन


दोबारा से शेड्यूल की गई ट्रेन नंबर 12716 सचखंड एक्सप्रेस भी 11 घंटे 45 मिनट की देरी से चल सकी। इसका खामियाजा यात्रियों को ठंड में स्टेशन पर इंतजार करके भुगतना पड़ा। इसके अलावा इस रूट पर चलने वाली पैसेंजर ट्रेनें भी कई घंटे की देरी से चलीं। इससे दैनिक यात्री काफी परेशान रहे।

दिल्ली से अंबाला की ओर जाने वाली ट्रेन नंबर 15707 अमृतसर एक्सप्रेस सुबह 5:21 के बजाय 8:48 पर करीब साढ़े तीन घंटे देरी के बाद करनाल पहुंची। वहीं, ट्रेन नंबर 11057 अमृतसर एक्सप्रेस 5:52 के बजाय करीब साढ़े चार घंटे देरी के बाद 10:05 बजे करनाल स्टेशन पर पहुंची। ट्रेन नंबर 12919 मालवा एक्सप्रेस भी सुबह 6:04 बजे के बजाय करीब पौने पांच घंटे की देरी के बाद 10:41 पर करनाल पहुंची। ट्रेन नंबर 14217 ऊंचाहार एक्सप्रेस भी देरी से चली और पहुंची। ये ट्रेन करनाल स्टेशन पर 6:22 के बजाय शाम को करीब पांच बजे करीब 10:30 घंटे देरी से आई।
विज्ञापन


इसके बाद ट्रेन नंबर 64465 कुरुक्षेत्र पैसेंजर 10:38 के बजाय 12:05 पर करीब डेढ़ घंटा देरी से, ट्रेन नंबर 14795 एकता एक्सप्रेस सुबह 7:32 के बजाय 8:32 पर, ट्रेन नंबर 64541 अंबाला-पानीपत 6:41 के बजाय 8:00 बजे पहुंची। अंबाला से दिल्ली को जाने वाली ट्रेन नंबर 64532, 04406 और 64452 पैसेंजर आधे से पौना घंटा देरी से पहुंचीं। ट्रेन नंबर 12058 जनशताब्दी भी आधा घंटा देरी से आई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें