फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: बसों से पहुंचे 18 विधानसभा क्षेत्रों के कार्यकर्ता, जयघोष से गूंजा कार्यक्रम स्थल

विज्ञापन
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की पदयात्रा में भाजपा कार्यकर्ताओं को लेकर पहुंची रोडवेज और प्राइव
विज्ञापन
करनाल। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की पदयात्रा और जनसभा में शामिल होने के लिए चार जिलों के 18 विधानसभा क्षेत्रों से कार्यकर्ता और समर्थक बसों में सवार होकर करनाल पहुंचे। सुबह से ही अलग-अलग दिशाओं से बसों का आना शुरू हो गया था। कार्यक्रम स्थल की ओर बढ़ते कार्यकर्ता भारत माता के जयकारे लगाते और जोश के साथ नारेबाजी करते नजर आए। आयोजन में युवाओं के साथ महिलाओं और बुजुर्गों की भी भागीदारी रही।
विज्ञापन

करनाल, पानीपत, सोनीपत और जींद जिलों में गांव से लेकर विधानसभा स्तर तक परिवहन की व्यवस्था की गई थी। करनाल लोकसभा क्षेत्र की नीलोखेड़ी, इंद्री, करनाल, घरौंडा, असंध, पानीपत ग्रामीण, पानीपत सिटी, इसराना और समालखा विधानसभा सीटों से लोग पहुंचे। सोनीपत लोकसभा क्षेत्र की गन्नौर, राई, खरखौदा, सोनीपत, गोहाना, बरोदा, जुलाना, सफीदों और जींद विधानसभा क्षेत्रों से भी समर्थकों ने भागीदारी की। ब्यूरो
विज्ञापन

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की पदयात्रा में भाजपा कार्यकर्ताओं को लेकर पहुंची रोडवेज और प्राइव

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें