फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: पार्ट दो कर्मचारी 27 को घेरेंगे मुख्यमंत्री आवास

विज्ञापन
विज्ञापन
- सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप, राज्य स्तरीय हड़ताल जारी रखने का एलान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। आउटसोर्स पार्ट-दो कर्मचारियों ने 27 जुलाई को करनाल में सीएम आवास का घेराव करने का एलान किया है। कर्मचारियों का कहना है कि प्रदेश के सभी विभागों में तैनात कर्मचारी शनिवार को करनाल पहुंचेंगे। प्रधान राजकुमारी ने बताया कि इस दौरान कर्मचारी पुलिस का घेरा व बैरिकेड तोड़कर मुख्यमंत्री आवास पर डेरा डालेंगे।
पार्ट दो कर्मचारियों ने सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप लगाते हुए, राज्य स्तरीय हड़ताल जारी रखने का एलान किया है। नियमित करने की मांग पर अड़े कर्मचारियों का धरना लघु सचिवालय के सामने छह दिन से जारी है। कर्मचारियों का कहना है कि यदि सरकार जल्द उनकी मांगें नहीं मानती है तो वे आमरण अनशन के लिए तैयार हैं। प्रेसवार्ता के दौरान सोसाइटी के प्रदेश अध्यक्ष रामरतन, प्रवक्ता संजय मुंडे, महासचिव योगेश शर्मा ने कहा कि मांगों को लेकर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और प्रधान सचिव हरियाणा सरकार राजेश खुल्लर के साथ दो-दो बार वार्ता हो चुकी है लेकिन सरकार नियमितीकरण पॉलिसी बनाने पर सहमत नहीं हुई।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि 27 जुलाई को हरियाणा के हजारों कर्मचारी कर्ण पार्क में इकट्ठा होंगे। यहां से प्रदर्शन करते हुए सीएम आवास का घेराव करने के लिए कूच करेंगे। उन्होंने कहा कि अगर प्रदर्शन के बाद भी उनकी बात नहीं सुनी जाती तो उसी दिन से सीएम आवास के बाहर 48 घंटे की भूख हड़ताल शुरू कर दी जाएगी।
कर्मचारी नेताओं ने कहा कि आउटसोर्स पार्ट-दो कर्मचारी पॉलिसी बनाकर नियमित करने की मांग कर रहे हैं, लेकिन सरकार अडियल रवैया अपनाए हुए है। उन्होंने कहा कि तमाम सार्वजनिक विभागों स्वास्थ्य, आईटीआई, हायर एजुकेशन, सिंचाई, पीडब्ल्यूडी, फूड एंड ड्रग, बिजली, पशुपालन, रोडवेज, रेवेन्यू, डिस्ट्रिक्ट कोर्ट, ईएसआई हेल्थ केयर में लगभग तीन व 15 वर्षों से कार्यरत आउटसोर्स पार्ट-2 कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर आंदोलनरत हैं। नियमित करने की मांग प्रमुख तौर पर उठाई जा रही है। मौके पर प्रदेश प्रधान राम रत्न, महासचिव योगेश चन्द्र शर्मा, प्रदेश प्रवक्ता डॉ संजय मुंडे, अनीता, संदीप देसवाल, सतवीर व दर्शन हुडा मौजूद रहे।
विज्ञापन

कर्मचारियों ने धरना स्थल पर किया जलाभिषेक
पार्ट दो कर्मचारियों ने सावन के पहले सप्ताह में धरना स्थल पर ही शिवलिंग पर जलाभिषेक किया। इस दौरान कर्मचारियों ने भोले का नाम जपा। महिला कर्मचारियों ने कहा कि भगवान शिव सावन माह में सरकार को भी सद्बुद्धि दें। उन्होंने कहा कि अगर सरकार उनके हित में फैसला लेती है तो इस बार लोकसभा चुनाव में सभी कर्मचारी सरकार के हित में वोट करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें