करनाल। उचानी के समीप दो बाइकों की टक्कर हो गई। जिससे एक बाइक सवार की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया है। शिकायत में बताया कि वह शराब की फैक्टरी में काम करता है। 24 जुलाई को उसे जयपुर जाना था तो उसके जीजा का भाई आदर्श सिंह गांव फत्तेपुर निवासी उत्तर प्रदेश मेरे साथ था। वह मुझे छोड़कर बाइकपर नए बस स्टैंड करनाल पर जा रहा था। जब वह उचानी के समीप पहुंचा तो एक बाइक सवार ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। जिससे उसकी मौत हो गई। संवाद