इंद्री। सड़क सुरक्षा से जुड़ी जिला स्तरीय परीक्षा के लेवल-1 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए राजकीय प्राथमिक विद्यालय मुसेपुर से छात्रा परी ने प्रथम स्थान प्राप्त कर विद्यालय और क्षेत्र का नाम रोशन किया। छात्रा परी को खंड शिक्षा अधिकारी धर्मपाल चौधरी ने सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि छात्रा परी की सफलता अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणादायी है। इस अवसर पर मुख्य अध्यापक मदनपाल, अमरजीत, राजेंद्र वर्मा और संदीप कुमार ने छात्रा व उनके अभिभावकों को बधाई दी। संवाद