फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: पैराग्लाइडर्स और घुड़सवारों ने दिखाए करतब, रस्साकशी में दिखाया जोर

Sun, 09 Nov 2025 12:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
करनाल।
सैनिक स्कूल कुंजपुरा में शनिवार को पुरातन छात्र सम्मेलन में इस बार पैराग्लाडिंग, ड्रोन और होर्स शो शानदार रहा। पैराग्लाइडिंग के दौरान पूर्व छात्र लेफ्टिनेंट कर्नल हितेश ने और घुड़सवारी व घोड़ों की दौड़ में छात्रों ने एक से बढ़कर एक कई करतब दिखाए। पुरातन और नए विद्यार्थियों के बीच रस्साकशी के रोचक मुकाबले हुए।
पुरातन विद्यार्थियों के सम्मान में विद्यार्थियों की ओर से सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। इसमें विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुति से छात्रों ने समां बांध दिया। महिलाओं के लिए विशेष तौर पर दौड़ व अन्य खेल आयोजित हुए। विद्यालय परिवार ने पुरातन छात्रों के सम्मान में सिंहद्वार पर स्वागत कार्यक्रम किया। शहीदों के स्मारक पर अतिथियों ने पुष्पांजलि अर्पित की। पूर्व छात्र के नाम से अलंकृत संत कुमार स्टेडियम में विद्यालय के वर्तमान छात्रों की ओर से विज्ञान, पर्वतारोहण की छायाचित्र, कला प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। एसोसिएशन के महासचिव राजेश कुमार सांगवान, उप प्राचार्य लेफ्टिनेंट कर्नल निर्मलजीत सिंह, प्रशासनिक अधिकारी स्क्वाड्रन लीडर सोनिया शर्मा, वरिष्ठ अध्यापक संजय चौहान मौजूद रहे।
विज्ञापन


ऑपरेशन सिंदूर के किस्से सुनाए
मुख्य अतिथि नई दिल्ली स्थित सैन्य मुख्यालय के ऑप्स लॉजिस्टिक्स एडीजी मेजर जनरल मुकेश भानवाला ने वर्तमान विद्यार्थियों को देशसेवा के लिए आगे आने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने बताया कि ऑपरेशन सिंदूर के समय में उनकी ड्यूटी जम्मू एवं कश्मीर में थी, तब उन्होंने भी दुश्मन को मुंहतोड़ जवाब दिया था। भारतीय सेना के पराक्रम के किस्से उन्होंने विद्यार्थियों के साथ साझा किए।
विज्ञापन

प्रदर्शनी में दिखाए सैन्य ड्रोन
विद्यार्थियों की ओर से खासतौर पर प्रदर्शनी भी लगाई गई थी। इसमें सैन्य ड्रोन और बेस कैंप, हवाई अड्डे के मॉडल दिखाए गए। सेना के एक साथ कई ड्रोन के संचालन को भी दर्शाया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें