फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: पानीपत-कोहंड सड़क जर्जर

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मूनक। कुताना-मूनक के बीच पानीपत वाया कोहंड रोड पर गड्ढे होने के कारण रिफाइनरी जाने वालों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
इस रास्ते पर बने पेट्रोल पंप से आगे बजरी प्लांट होने के कारण सड़क के किनारे धूल व बजरी से सड़क ढकी है। जिस पर दो पहिया वाहन चालकों को दिक्कत होती है। बारिश के दिनों में गड्ढों में पानी भर जाने के कारण हादसा हो जाता है और वाहन चालक चोटिल हो जाते हैं। सड़क पर वाहन चालक बड़े-बड़े गड्ढों से अपने वाहन को बचाने के प्रयास में कट मार देते हैं जिससे हादसा हो जाता है। यहां तक कि हादसा होने के कारण कई लोगों की जान भी जा चुकी है। इस रास्ते पर रोजाना हजारों की संख्या में वाहन चालक निकलते हैं। ग्रामीणों का कहना है कि यह रास्ता दिन-रात रिफाइनरी के कारण चलता है। पीडब्ल्यूडी विभाग के एसडीओ संजीव तंवर ने बताया कि इस सड़क का टेंडर हो चुका है। जल्द इसे बनाया जाएगा ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें