फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेंदुए के बच्चे दिखाई देने की सूचना पर दहशत

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

घरौंडा। कस्बे में सांई मंदिर रोड स्थित प्ले-वे स्कूल के पीछे रविवार सुबह तेंदुए के तीन बच्चे दिखाई देने की सूचना पर वन्य प्राणी विभाग सतर्क हो गया। कर्मचारियों की टीम मौके पर पहुंची और क्षेत्र में जांच की। जहां वन्य जीव के पंजे के निशान जरूर मिले हैं, लेकिन यह स्पष्ट नहीं किया गया कि ये तेंदुए के बच्चों के पंजे के निशान हैं। विभागीय कर्मचारी जांच कर रहे हैं।
विज्ञापन

कॉलोनीवासियों ने बताया कि रविवार को उन्होंने रेत के ढेर पर तेंदुए के बच्चे खेलते देखे। जिससे क्षेत्र में दहशत फैल गई। काफी संख्या में लोग तेंदुए के बच्चों की तलाश में जुटे, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। वन्य प्राणी विभाग के कर्मचारी बलराज सिंह ने कहा कि तेंदुए के बच्चे दिखाई देने की सूचना मिली थी। इस क्षेत्र में गहनता से निरीक्षण किया गया, लेकिन बच्चे नहीं मिले। पंजे के निशान जरूर मिले हैं, लेकिन यह स्पष्ट नहीं कहा जा सकता कि ये तेंदुए के हैं। हालांकि सावधानी बरती जाएगी और क्षेत्र में गश्त बढ़ाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें