फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छह केंद्रों पर 3153 विद्यार्थियों ने दी परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। स्नातक मेडिकल कोर्सेज में दाखिले के लिए राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट यूजी) रविवार को आयोजित हुई। परीक्षा में विद्यार्थियों ने उत्साह से हिस्सा लिया। शहर में 3280 विद्यार्थियों की परीक्षा के लिए छह केंद्र बनाए गए थे, जहां 3153 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी। जबकि 127 विद्यार्थी अनुपस्थित रहे।
परीक्षा शांतिपूर्वक संपन्न हुई। इस परीक्षा के लिए परीक्षार्थी करीब तीन घंटे पहले ही केंद्र पर पहुंच गए। जहां गहन जांच के बाद ही उन्हें प्रवेश दिया गया। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी एनटीए की ओर से परीक्षा आयोजित की गई थी। नकल रहित परीक्षा संपन्न कराने के लिए कई पाबंदी भी लगाई गई हैं। परीक्षार्थी को केंद्र के अंदर जूते पहनने की अनुमति नहीं थी, वहीं डिजिटल घड़ी व टोपी भी बाहर ही उतरवाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

परीक्षा तीन घंटे बीस मिनट की रही। दोपहर 2 बजे से शाम 5:20 बजे तक विद्यार्थियों ने परीक्षा दी। जबकि केंद्र में उन्हें सुबह 11 बजे से ही प्रवेश देना शुरू कर दिया गया था। सहोदय स्कूल कांप्लेक्स के अध्यक्ष डॉ. राजन लांबा ने बताया कि परीक्षा शांतिपूर्वक संपन्न हुई। करनाल में टैगोर बाल निकेतन स्कूल, कान्वेंट स्कूल, डीपीएस, ओपीएस विद्या मंदिर सेक्टर-13 और डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल मधुबन में परीक्षा केंद्र बनाया गया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें