फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: पटाखा फैक्ट्री में धधकी आग से दहशत

विज्ञापन
Panic due to blazing fire in firecracker factory
विज्ञापन
- फैक्ट्री में रखा सारा समान जला, दमकल की दो गाड़ियों ने आग पर पाया काबू
विज्ञापन

- आसपास के लोगों ने जताया रोष बोले, अवैध रूप से चल रही थी फैक्ट्री
संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। मेरठ रोड स्थित शुगर मिल के सामने एक पटाखा फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। आग लगने के बाद पटाखों की आवाज सुनकर लोग घरों से बाहर निकल आए और तुरंत दमकल विभाग को सूचना दी गई। इसके बाद दमकल की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंची और दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया मगर तब तक फैक्ट्री में रखा पटाखा बनाने का सारा सामान जल चुका था।
इस दौरान आस पास के क्षेत्र में डर का माहौल रहा। वहीं सेक्टर-32, 33 थाना प्रभारी भी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी। बताया जा रहा है कि इस दौरान फैक्ट्री में काम कर रही दो से तीन महिलाओं को चोट लगी है। हालांकि पुलिस ने किसी को चोट लगने से इनकार किया है। फैक्ट्री में 15 से 16 लोग काम करते थे।
विज्ञापन

रविवार का दिन होने के कारण कम ही लोग काम करने आए थे। फैक्ट्री में फायर सेफ्टी के भी इंतजाम नहीं थे। यदि यह आग अन्य दिन लगती तो बड़ा नुकसान हो सकता था।



कॉलोनीवासी बोले- अवैध रूप से चल रही थी फैक्ट्री
फैक्ट्री में आग लगने के बाद आस पास के लोगों का गुस्सा फूट पड़ा और उन्होंने जमकर रोष प्रकट किया। उनका कहना था कि यह फैक्ट्री अवैध रूप से चल रही थी। फैक्ट्री का कोई नाम भी नहीं लिखा हुआ था। उन्होंने जिला प्रशासन से मांग करते हुए कहा कि इसकी जांच कराई जाए और यह फैक्ट्री यहां से उठाई जाए। लोगों को देखकर फैक्ट्री मालिक फरार हो गया।


पटाखा फैक्टरियों में आग से जा चुकी लोगों की जान
पटाखा फैक्ट्री में आग लगने का यह पहला मामला नहीं है। इससे पहले फरवरी 2021 में घोघड़ीपुर स्थित एक पटाखा फैक्ट्री में भी धमाका हुआ था। जिसमें तीन लोगों की जान चली गई थी। इतना ही नहीं इसके बाद सितंबर 2021 में नगला चौक के समीप भी एक पटाखा फैक्ट्री में आग लगी थी। जहां एक मजदूर झुलस गया था। वहीं इनसे पहले कुंजपुरा क्षेत्र में भी एक पटाखा फैक्ट्री में आग लगी थी। जहां एक मजदूर की मौत हो गई थी। इतनी घटनाओं के बावजूद जिला प्रशासन जाग नहीं रहा है।
विज्ञापन



मेरठ रोड पर पटाखा फैक्ट्री में आग लगने की सूचना मिली थी। वह फैक्ट्री राज ट्रेडिंग के नाम से चल रही थी। फैक्ट्री के मालिक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच की जाएगी। फिलहाल किसी को चोट लगने की कोई भी सूचना किसी अस्पताल से नहीं मिली है।
- राजपाल, थाना प्रभारी सेक्टर-32, 33
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें