फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: ससुर के खाते से निकाले 12 लाख रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल। गोबिंद गढ़ गांव में दामाद ने ससुर के बैंक खाते से 12 लाख रुपये निकाल लिए। ससुर ने दामाद के खिलाफ पुलिस को शिकायत दी है। निसिंग थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस को दी शिकायत में काबिल सिंह ने बताया कि उसके बेटे की सड़क हादसे में जान चली गई है। उन्होंने अपनी बेटी तरंदीप कौर की शादी पुष्पिंद्र के साथ 12 साल पहले की थी। वह पुष्पिंद्र सिंह को अपने बेटे के सामान मानते थे। वह बैंक में रुपये जमा कराने व निकलवाने के लिए उसे ही लेकर जाते थे। उसके पास उसकी दो से तीन बैंक के चेक थे, जिन पर हस्ताक्षर हुए हैं। उसने वह चेक बैंक में लगवाकर उसके 12 लाख रुपये निकलवा लिए। जब उसे इस बारे में पता चला तो उसने बैंक में जाकर आरोपी का खाता फ्रीज करा दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें