करनाल। हरियाणा रोलर स्केट एसोसिएशन की ओर से आयोजित 40वीं रोलर और इनलाइन स्केट हॉकी प्रतियोगिता का शुक्रवार को समापन हो गया। कर्ण स्टेडियम में प्रतियोगिता के अंतिम दिन 12 मुकाबले खेले गए। पहले मुकाबले में लड़कियों के सब जूनियर वर्ग में पंचकूला की टीम ने सिरसा को 5-1 से हराया।
जिला रोलर स्केट एसोसिएशन के सचिव जगपाल ने बताया कि तीन दिवसीय प्रतियोगिता में प्रदेश के सभी जिलों से आए खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। इस दौरान जूनियर खिलाड़ियों को अपने वरिष्ठ खिलाड़ियों से काफी कुछ सीखने का अवसर मिला। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का चयन दिसंबर में होने वाली राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के लिए किया जाएगा। तीन दिनों में कुल 54 मुकाबले खेले गए।
इनलाइन प्रतियोगिता के परिणाम
गुरुग्राम ने सिरसा को 5-2 से हराया।
महिला वर्ग में पंचकूला ने रेवाड़ी को 9-0 से हराया।
महिला वर्ग में गुरुग्राम ने सिरसा को 3-2 से हराया।
महिला टॉट्स वर्ग में गुरुग्राम ने सिरसा को 2-0 से हराया।
सिरसा ने रेवाड़ी को 5-1 से हराया।
गुरुग्राम ने सिरसा को 2-1 से हराया।
क्वार्ड प्रतियोगिता के परिणाम
महिला वर्ग में गुरुग्राम ने पंचकूला को 6-0 से हराया।
पंचकूला ने फरीदाबाद को 15-0 से हराया।
महिला वर्ग में पंचकूला ने सिरसा को 5-2 से हराया।
पंचकूला ने यमुनानगर को 6-0 से हराया।
पंचकूला ने यमुनानगर को 8-0 से हराया।
पंचकूला ने यमुनानगर को 6-3 से हराया।
-
करनाल और यमुनानगर के मैच में रेफरी के फैसले पर हंगामा
खिलाड़ी को ब्लू कार्ड दिखाने और पेनल्टी देने पर जताया विरोध, 5 से 10 मिनट तक रुका रहा मुकाबला
करनाल। हरियाणा रोलर स्केट एसोसिएशन की ओर से आयोजित 40वीं रोलर और इनलाइन स्केट हॉकी प्रतियोगिता के अंतिम दिन करनाल और यमुनानगर की टीमों के बीच खेले जा रहे मुकाबले में रेफरी के फैसले को लेकर विवाद हो गया। मैच के पहले हाफ के अंतिम क्षणों में करनाल के खिलाड़ी हरप्रीत को रेफरी ने ब्लू कार्ड दिखाया। इस पर करनाल टीम के खिलाड़ियों ने विरोध जताया और मुख्य रेफरी से बात करने लगे।
इसी दौरान रेफरी ने यमुनानगर की टीम को पेनल्टी दे दी। इस फैसले पर भी करनाल के खिलाड़ी सहमत नहीं हुए। इसके चलते करीब पांच से दस मिनट तक मुकाबला रुका रहा। आखिरकार मैच ड्रॉ रहा।
रोलर व इनलाइन स्केट हॉकी प्रतियोगिता में बाॅल लेने के लिए एक दूसरे के पीछे जाते करनाल और पंचकूल
रोलर व इनलाइन स्केट हॉकी प्रतियोगिता में बाॅल लेने के लिए एक दूसरे के पीछे जाते करनाल और पंचकूल