फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा समारोह में पंचामृताधिवास पूजन

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


करनाल। आनंद विहार स्थित शिव शक्तिधाम मंदिर में आयोजित किए जा रहे मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा समारोह के दूसरे दिन जलाधिवास व पंचामृताधिवास पूजन किया गया। इस दौरान यजमान राम ज्ञान सिंह, उमेश चावला, उमाशंकर महतो, रोहित कुमार, शंकर गुप्ता, उपेंद्र सिंह, विक्की साह, आकाश कुमार, गोविंद पासवान, कपिलदेव महतो, प्रहलाद चौहान, श्याम साह, मुकेश रघुवंशी, पप्पू सहनी व गुड्डू साह ने निरंतर मंत्रों का जाप किया।
शिव शक्ति सेवा समिति मंडल के प्रधान राम ज्ञान सिंह ने बताया कि मंदिर में भगवान श्री गणेश, श्री शनि देव, शिव परिवार व श्री हनुमान जी की मूर्तियां स्थापित की जा रही हैं। प्राण प्रतिष्ठा समारोह का भव्य आयोजन छह फरवरी तक चलेगा। पांच फरवरी को नगर परिक्रमा निकाली जाएगी, जिसमें बड़ी संख्या में शहरवासी शामिल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह आनंद विहार कालोनी के लोगों का सौभाग्य है कि शिव कृपा से यहां भव्य मंदिर बनाया गया है। इस अवसर पर संरक्षक विश्वनाथ पाठक, प्रधान रामज्ञान सिंह, उपप्रधान दिलीप साह, महासचिव जितेंद्र कुमार, सह सचिव अभिषेक राज, सह सचिव रवीन शर्मा, कोषाध्यक्ष दिनेश कुमार, ऑडिटर प्रभाष कुमार, प्रचार सचिव जितेंद्र ठाकुर, सह प्रचार सचिव नरेश कुमार, अधिवक्ता कपिलदेव सिंह, सलाहकार निरंजन दास, मीडिया प्रभारी ओम कुमार, संगठन सचिव परमानंद कुमार, सह संगठन सचिव संजीव कुमार, बलविंद्र गुप्ता, उपेंद्र कुमार, कार्यकारिणी सदस्य तारकेश्वर रावत, लूटन महतो, तिरथ तिवारी, विनोद साह, आकाश शर्मा, गुड्डू साह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें