फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: नर्मदेश्वर महादेव को कराया पंचामृत स्नान

विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल। श्रीराम मंदिर सेक्टर आठ में पंडित हरीश शास्त्री ने मंत्रोंच्चारण एवं विधि विधान से पूजा करवा श्रीनर्मदेश्वर महादेव को दूध, दही, घी, शक्कर व शहद से पंचामृत स्नान करवाया। श्रद्धालुओं ने भोलेनाथ का पुष्प शृंगार किया। इस अवसर पर वीना सेठ ने, जादूगर श्याम मेरा दिल लूट ले गया..., सोहना जिया मुखड़ा मैंं देखदा ही रह गया... भजन गाया। अनु खट्टर ने, मिल गया मिल गया मुझे प्यारा सत्संग, मेरे पिछले जन्म के हैं अच्छे कर्म तेरी कृपा हुई कि मेरी विपदा टली... भजन से प्रभु का गुणगान किया। सुशील मदान ने हमें भोले को रिझाना है, दिल में बसा कर अपना बनाना है... भजन गाया। शाम को सुंदरकांड पाठ किया गया।
विज्ञापन

इस अवसर पर पूर्व प्रधान अशोक मदान, वेद दुआ, महावीर, कैलाश, सोमवती, मदनलाल गुप्ता, कृष्ण गुप्ता, राजरानी, सीमा कंसल, अंजु अरोड़ा, रेखा गोयल, अक्षय ग्रोवर, तरसेम गुप्ता, सीमा बंसल, डा. आरके सचदेवा, राजरानी सचदेवा, संजीव ढींगरा उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें