फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: पंच महायज्ञ आर्य लोगों के जीवन के महाप्राण

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


करनाल। आर्य समाज प्रेम नगर करनाल का 72 वां वार्षिक उत्सव एवं शहीदी दिवस कार्यक्रम आर्य केंद्रीय सभा के तत्वावधान में दिनांक 21 से 23 मार्च तक धूमधाम से मनाया जा रहा है। सभा के महामंत्री स्वतंत्र कुकरेजा ने ओ3म ध्वज लहराकर कार्यक्रम का शुभ आरंभ किया।
विज्ञापन

प्रात: कालीन वेला में यज्ञ से कार्यक्रम शुरू किया गया जिसमें आचार्य चंद्रशेखर शास्त्री जी, पुरोहित शिवप्रसाद, निर्मल शास्त्री और धर्मप्रकाश ने मधुर वाणी में मंत्रोचार किया। महामंत्री स्वतंत्र कुकरेजा ने कहा कि सारा विश्व इस केसरिया ध्वज के नीचे रहकर ही शांति को प्राप्त कर सकता है ।उन्होंने कहा कि यज्ञ करने वाले के ऊपर ईश्वर की विशेष कृपा बरसती है इसलिए हमें अपने जीवन में सुख शांति की कामना के लिए यज्ञ अवश्य करना चाहिए। वहीं आचार्य चंद्रशेखर शास्त्री ने ब्रह्म यज्ञ, देव यज्ञ, पितृ यज्ञ ,अतिथि यज्ञ और बलिवैश्वदेव यज्ञ पर विस्तृत प्रकाश डाला और बताया कि यह पंच महायज्ञ आर्य लोगों के जीवन के महाप्राण हैं और इन्हें अपने जीवन में अपनाने से जीवन बहुत उन्नत होता है। भजनोंपदेश उपेंद्र आर्य ने ईश्वर, हवन और ऋषि दयानंद पर मधुर भजन प्रस्तुत किए। मुख्य अतिथि श्री भोपाल आर्य और अध्यक्ष वेद मित्र आर्य ने भी विचार रखे। विशिष्ट अतिथि अजय आर्य और रोशन लाल आर्य ने अपने सुंदर मनोभाव प्रकट करते हुए हुए युवाओं को समाज के कार्यों में आगे आने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम का संचालन हरेंद्र मोहन चौधरी ने किया। इस मौके पर आनंद सिंह आर्य, संजय आर्य, शमशेर शास्त्री, रहती लाल, पुरूषोतम टंडन और सतीश आर्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें