करनाल। महर्षि दयानंद राजकीय कन्या महाविद्यालय में अर्थशास्त्र विभाग की ओर से प्रश्नोत्तरी का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में आठ टीमों ने भाग लिया। जिनमें पलक, ममता व सिमरन प्रथम, रिंकी, अनु व मुस्कान द्वितीय, वैष्णवी, मुस्कान, प्रियंका, स्नेहा, पायल, सुनीता, वैशाली, प्रीति और एकता तृतीय रहीं। प्रोफेसर राजेश सोलंकी ने कहा कि प्रतियोगिताओं में भाग लेने से व्यक्तित्व में निखार ला सकते हैं। भविष्य में छात्राओं को प्रायोगिक परीक्षा की तैयारी के लिए भी इस राह की प्रतियोगिताओं में भाग लेने में सहायता मिलेगी। संवाद