फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गेट पर उतरवाए पाजेब-क्लिप, कक्षाओं में भी लगाए जैमर

विज्ञापन
81: खालसा कालेज सीईटी परिक्षा केंद्र में चैकिंग के दौरान अपने आभुषण निकलने की जद्दोजहत करती परिक्?
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग की ओर से जिलेभर के 48 परीक्षा केंद्रों पर सामान्य पात्रता परीक्षा (सीईटी) के दोनों सत्रों पर 29,884 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी जबकि 13,796 गैर-हाजिर रहे। परीक्षा में चेकिंग के दौरान पुरुषों से अधिक महिला अभ्यर्थियों के साथ सख्ती नजर आई। उनके बालों में लगाए गए क्लिप से लेकर पाजेब, कोका, चूड़ियां, कड़े आदि बाहर ही उतरवा दिए। जिसके बाद उन्हें प्रवेश दिया गया। वहीं कक्षाओं में भी जैमर और कैमरे लगाए गए थे।
प्रात: कालीन सत्र में 21,840 में से 14,829 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी और 7,011 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। परीक्षा में 67.89 प्रतिशत अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी। इसी प्रकार सायंकालीन सत्र में 21,840 में से 15,055 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी और 6,785 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। परीक्षा में 68.93 प्रतिशत अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी।
विज्ञापन

उपायुक्त अनीश यादव ने बताया कि सीईटी की शांतिपूर्ण तरीके से परीक्षा करवाने के लिए तीन फ्लाइंग स्क्वॉयड टीमों ने परीक्षा केंद्रों पर निगरानी रखी। इनमें एसडीएम करनाल अनुभव मेहता के नेतृत्व में 16 केंद्र, एसडीएम इंद्री राजेश पूनिया के नेतृत्व में 19 केंद्र और एडीसी डॉ. वैशाली शर्मा के नेतृत्व में टीमों ने निगरानी रखी। उन्होंने बताया कि सुबह के सत्र में परीक्षा शुरू होने से एक घंटे पूर्व अभ्यर्थियों को उनके रोल नंबर व आधार कार्ड की गहन जांच के बाद ही परीक्षा केंद्र में प्रवेश करने दिया गया। वहीं सभी अभ्यर्थियों के इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों को परीक्षा केंद्र के बाहर ही रखवा दिया गया। जिससे नकल रहित परीक्षा संपन्न हो सके। इसके बाद सुबह 10.30 से 12 बजे तक संपन्न हुई। इसके बाद सायं तीन से पांच बजे तक सायं कालीन सत्र की परीक्षा संपन्न हुई।
ड्यूटी दे रहे अध्यापकों पर भी नजर रखी नजर
परीक्षा केंद्रों के परिसर के साथ-साथ कक्षाओं में भी जैमर व कैमरे लगाए गए। ताकि अभ्यर्थियों के साथ-साथ ड्यूटी दे रहे अध्यापकों पर भी नजर रखी जा सके और परीक्षा केंद्र के 100 मीटर के दायरे में फोन पर बात न हो सकें। इसके अलावा अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र में एंट्री देते समय पुलिसकर्मियों ने चेकिंग की। परीक्षा में एक बजाय दो बार बायोमेट्रिक हाजिरी ली गई। जिसके बाद परीक्षा केंद्रों में प्रवेश दिया गया। चेकिंग के दौरान पुरुषों से अधिक महिला अभ्यर्थियों के साथ सख्ती नजर आई। इस दौरान बालों में लगाए गए क्लिप से लेकर पाजेब, कोका, चूड़ियां, कड़े व सजने संवरने का सामान बाहर ही उतरवा दिया। जिसके बाद उन्हें प्रवेश दिया गया।
विज्ञापन

जिले में बनाए गए 48 परीक्षा केंद्रों पर सीईटी की परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न हुई। पहले दिन दोनों सत्रों में 29,884 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी और 13,796 गैर-हाजिर रहे। छह नवंबर को भी इसी व्यवस्था के तहत परीक्षा कराई जाएगी।
- अनीश यादव, उपायुक्त, करनाल

76: खालसा कालेज में सीईटी परिक्षा देने पहुंचे परिक्षार्थियों की चैकिंग करता सुरक्षाकर्मी। अमर उज?

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें