फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: ससुराल में पेंटर ने लगाया फंदा, पत्नी व सास पर प्रताड़ना करने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन


करनाल। आरके पुरम में ससुराल में आए बिहार के बेगूसराय निवासी राजन (20) का शव शुक्रवार की रात को फंदे से लटका मिला। मृतक के भाई साजन ने पत्नी और सास पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है।
करीब नौ माह पहले राजन की शादी हुई थी। दहेज में मिली बाइक पर ससुराल पक्ष के लोगों से उसका विवाद हुआ था। साजन ने बताया कि शहीद उधम सिंह चौक के पास किराये के मकान में रहने वाला भाई राजन पेंटर का काम करता था। शादी से पहले ससुराल वालों ने स्पोर्ट्स बाइक दहेज में देने का वादा किया था, लेकिन दहेज में सामान्य बाइक दी। इससे वह खफा हो गया था और बाद में उसने बाइक को बेचकर स्पोर्ट्स बाइक ले ली थी। इसी को लेकर अक्सर पत्नी और सास उसे ताने देती थी। कई बार मारपीट भी हुई थी। पिछले दिनों वह पत्नी के साथ बिहार गया था, वहां भी पत्नी ने खाना नहीं खाया तो वह वापस लौट आया था।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि शुक्रवार की शाम को राजन ने फोन कर कहा था कि वह कुछ पैसे बैंक खाते में डाल रहा है, जिन्हें मां को भेजना है ताकि वह त्योहार पर खरीदारी कर सके। इसके बाद रात करीब 11 बजे उन्हें कॉल आया कि उसने आत्महत्या कर ली है। आरोप है कि जिस समय फंदा लगाया था, उस समय घर पर कोई नहीं था।
विज्ञापन


इधर, सेक्टर-32 के थाना प्रभारी मनोज कुमार का कहना है कि मृतक की पत्नी की ओर से ही उन्हें सूचना दी गई थी। इसके बाद ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया। अभी तक आरोपों को लेकर लिखित शिकायत नहीं मिली है। पोस्टमार्टम की प्रक्रिया को पूरा करा दिया है। यदि शिकायत मिलती है तो कार्रवाई की जाएगी।


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें