फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धान घोटाला : अब घरौंडा का मंडी सचिव गिरफ्तार, डीएफएससी, करनाल और जुंडला मंडी सचिव भेजे जेल

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

करनाल। जिले की अलग-अलग अनाज मंडियों में हुए 20 करोड़ रुपये के धान घोटाले में वीरवार को घरौंडा अनाज मंडी के सचिव चंद्रप्रकाश को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इन्हें अदालत में पेश करके दो दिन के रिमांड पर लिया गया है। तरावड़ी थाना में दर्ज प्राथमिकी में जांच के दौरान फर्जीवाड़े में इनकी संलिप्तता सामने आई है। रिमांड के दौरान पुलिस रिकवरी और मामले में शामिल अन्य लोगों से पूछताछ करेगी। वहीं पूर्व में गिरफ्तार तत्कालीन डीएफएससी अनिल कुमार, करनाल मंडी सचिव आशा रानी और जुंडला मंडी सचिव दीपक कुमार को अदालत ने न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

आशा रानी और दीपक कुमार से रिमांड के दौरान एक-एक लाख रुपये की बरामदगी हुई है। इन तीनों के अलावा असंध के मंडी सचिव कृष्ण धनखड़ को एसआईटी ने मंगलवार को गिरफ्तार किया था। चारों आरोपी अधिकारियों को बुधवार को अदालत में पेश किया गया, जहां से असंध मंडी के सचिव कृष्ण धनखड़ को तीन दिन, जुंडला मंडी के सचिव दीपक कुमार और करनाल मंडी की सचिव आशा रानी दो दिन व पूर्व डीएफएससी अनिल को एक दिन के रिमांड पर भेजा गया। एसआईटी के प्रभारी डीएसपी राजीव कुमार ने बताया कि रिमांड के दो मंडी सचिवों से एक-एक लाख रुपये की रिकवरी हुई है, इसके अलावा पुलिस को कुछ इनपुट मिले हैं, जिन पर काम किया जा रहा है। इसी के तहत ही घरौंडा मंडी सचिव की गिरफ्तारी हुई है।
विज्ञापन


कृष्ण धनखड़ और चंद्रप्रकाश पर सभी की निगाहें
असंध मंडी के सचिव कृष्ण धनखड़ और घरौंडा मंडी सचिव चंद्रप्रकाश पर सभी की निगाहे हैं। कृष्ण धनखड़ का एक दिन और चंद्रप्रकाश का दो दिन का रिमांड है, इस दौरान पुलिस दोनों से रिकवरी और अन्य आरोपियों की संलिप्तता के बारे में पता लगाएगी। मामले में अब तक कुछ 26 गिरफ्तारी हो चुकी हैं।
विज्ञापन


यह है तरावड़ी मंडी से जुड़ा मामला
तरावड़ी मंडी से सांभली के बीआरसी ऑवरसीज में धान गया था। 27 अक्तूबर को हुई जांच में यहां 855 मीट्रिक टन का स्टॉक कम पाया गया। मामले में 6 फरवरी को एसआईटी ने खाद्य आपूर्ति निरीक्षक देवेंद्र को गिरफ्तार किया था। इसी मामले में शिकायतकर्ता डीएफएससी अनिल कुमार की संलिप्तता सामने आने पर पुलिस ने मंगलवार को उन्हें गिरफ्तार किया। अब मामले में इनपुट मिलने के बाद घरौंडा मंडी सचिव चंद्रप्रकाश पर कार्रवाई हुई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें