फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धान घोटाले के दोषी नहीं बचेंगे, कई अधिकारियों पर हो चुकी कार्रवाई : मनोहर लाल

Sun, 04 Jan 2026 02:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल की मंडियों में सामने आए धान घोटाले के सवाल पर केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने कहा कि कोई भी दोषी व्यक्ति या अधिकारी एवं कर्मचारी बचेगा नहीं। सरकार की ओर से कार्रवाई की भी गई है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि किसी भी विभाग की अपनी प्रक्रिया होती है। अगर कहीं भी गड़बड़ी पाई जाती है तो पहला कदम एफआईआर दर्ज करने का होता है। यह कदम उठते ही कई बार चीजें ठीक हो जाती है लेकिन जिन मामलों में गंभीर लापरवाही या अपराध सामने आता है, वहां सख्त कार्रवाई भी करनी पड़ती है। उन्होंने कहा कि करनाल में ऐसे कई उदाहरण हैं, जिनमें दोषियों के खिलाफ कार्रवाई हुई है और वे आज तक उसका खामियाजा भुगत रहे हैं। सरकार ने पहले भी किसी को नहीं बख्शा और आगे भी किसी को नहीं बख्शा जाएगा।

अवैध कॉलोनियों के सवाल पर उन्होंने कहा कि वे हमेशा से अवैध कॉलोनियों के खिलाफ हैं। सरकार कॉलोनियां विकसित करने के लिए लाइसेंस देती है ताकि नियमों के अनुसार सुविधाएं भी लोगों को मिलें लेकिन लोग लालच में आकर अपने रुपये फंसा लेते हैं। उन्होंने कहा कि यदि कहीं भी अवैध कॉलोनी बनती है तो इसकी जिम्मेदारी डीटीपी की है, वे कार्रवाई करें।
विज्ञापन

भाजपा नेताओं की ही अवैध कॉलोनियां होने के पूर्व सीएम दुष्यंत चौटाला के बयान पर उन्होंने कहा कि दुष्यंत नाम स्पष्ट करें सरकार उसी व्यक्ति की जांच करा लेगी। ऐसे आरोप लगाना सही नहीं है। उन्होंने कहा कि चौटाला और कांग्रेस की सरकार में सबसे ज्यादा अवैध कॉलोनियां कटी हैं।



कांग्रेस पर निशाना, बोले कर्नाटक में ईवीएम कैसे ठीक है...

केंद्रीय मंत्री करनाल में कांग्रेस पर बरसते नजर आए। मेडिकल कॉलेज के कार्यक्रम में भी उन्होंने विपक्ष पर अपने भाषण में निशाना साधा। कहा कि वे कुछ नया करते थे तो कांग्रेसी हल्ला करते थे, अब नीतियों के सफल परिणाम मिलते हैं। 2024 के चुनाव का जिक्र करते हुए कहा कि कांग्रेस नेता मूछों को ताव देते थे कि उनकी सरकार आ रही है लेकिन जनता ने भाजपा की नीतियों को स्वीकार करते हुए मूक क्रांति लाते हुए भाजपा की सरकार स्थापित की है। ईवीएम के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि यहां तो ईवीएम को जिम्मेदार ठहराते हैं। कर्नाटक में तो कांग्रेस की सरकार है, फिर वहां के 91 प्रतिशत लोग ईवीएम को कैसे ठीक बता रहे हैं।



इंदौर में मौत मामले पर बोले, सिस्टम में फॉल्ट तुरंत हो दूर

इंदौर में दूषित पानी पीने से लोगों की मौत पर केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल दुख प्रकट किया। उन्होंने कहा कि ऐसी घटनाओं में स्थानीय निकायों और प्रदेश सरकारों को तुरंत संज्ञान लेना चाहिए। जहां कहीं भी सिस्टम में कोई फॉल्ट मिलता है उसे तुरंत जिम्मेदारी के साथ ठीक किया जाना चाहिए। साथ ही यह लापरवाही तय करते हुए कार्रवाई भी होनी चाहिए। ताकि भविष्य में ऐसा न हो।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें