फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: घरौंडा मंडी में यूपी से आ रहा है धान, बढ़ी 1509 धान की आवक

Wed, 29 Jul 2026 02:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
घरौंडा। नई अनाज मंडी में 1509 किस्म के धान की आवक बढ़ रही है। अब तक करीब एक हजार क्विंटल धान मंडी में पहुंच चुका है। फिलहाल उत्तर प्रदेश के किसान अपनी फसल लेकर मंडी पहुंच रहे हैं। घरौंडा व आसपास के क्षेत्रों के किसानों की फसल तैयार होने में अभी कुछ समय शेष है। व्यापारियों का अनुमान है कि दो माह बाद स्थानीय किसानों की आवक भी शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन

मंडी में इस समय 1509 धान का भाव 3,200 से 3,600 रुपये प्रति क्विंटल के बीच है। अच्छी गुणवत्ता वाले धान को बेहतर कीमत मिल रही है। कई किसानों ने उम्मीद के मुताबिक दाम नहीं मिलने पर निराश जताई।
उत्तर प्रदेश से आए किसान प्रदीप कुमार और रहमान ने बताया कि इस बार खेती की लागत में काफी इजाफा हुआ है। बीज, खाद, कीटनाशक दवाइयों, डीजल और मजदूरी के दाम बढ़ने से उत्पादन खर्च काफी बढ़ गया है। बाजार में धान के भाव उसी अनुपात में नहीं बढ़े। फसल का उचित मूल्य नहीं मिला तो उन्हें आर्थिक नुकसान होगा। मंडी में फिलहाल धान की खरीद निजी व्यापारियों के माध्यम से ही हो रही है।
विज्ञापन

हरियाणा का धान आने पर कारोबार पकड़ेगा रफ्तार
व्यापारी पुष्कर और सुरेंद्र कुमार के अनुसार, जैसे-जैसे हरियाणा के किसानों की फसल मंडी में पहुंचेगी, आवक और बढ़ेगी और खरीद-बिक्री का कारोबार भी रफ्तार पकड़ेगा। फिलहाल मंडी में शुरुआती दौर की आवक जारी है लेकिन आने वाले समय में किसानों को बेहतर दाम मिलने की उम्मीद है।
किसानों के लिए सभी व्यवस्थाएं की गईं : सचिवमार्केट कमेटी सचिव सलीन कुमार ने बताया कि नई अनाज मंडी में 1509 धान की आवक लगातार बढ़ रही है। आने वाले दिनों में इसमें और तेजी आने की संभावना है। मंडी प्रशासन की ओर से किसानों की सुविधा के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं की गई हैं, ताकि उन्हें किसी प्रकार की परेशानी न हो।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें