फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नीलोखेड़ी, उचाना के दो राइस मिलों में धान मिला कम

विज्ञापन
Paddy found less in two rice mills of Nilokheri, Uchana
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

निगदू। सीएम फ्लाइंग टीम ने सोमवार को निगदू क्षेत्र में स्थित राइस मिलों पर छापा मारकर रिकार्ड सत्यापन किया। जिसमें बताया गया कि निगदू स्थित राइस मिल में रिकार्ड ठीक मिला लेकिन नीलोखेड़ी एक मिल में 700 तो उचाना के एक राइस मिल में 89 बैग कम मिलें है। अभी एक अन्य राइस मिल में धान सत्यापन कार्य चल रहा है।
सोमवार को उपतहसील निगदू क्षेत्र में भी सुबह साढे़ 10 बजेे के करीब सीएम फलाइंग की टीम पहुंची। बताते है कि सीएम फ्लाइंग की चार टीमें अलग अलग क्षेत्र में जिले के विभिन्न राइस मिलों में रिकॉर्ड सत्यापित कर रही हैं। निगदू में स्थित वीके फूडस का रिकार्ड जांचा गया। रिकार्ड चेक करने के बाद कोई नहीं बताई गई। दूसरी टीम नीलोखेडी के श्रीकृष्णा राइस मिल में पहुंची तो वहां पर चेकिंग करने पर 700 बैग कम मिले। इसके इलावा तीसरी टीम उचाना स्थित अमित राइस
विज्ञापन
विज्ञापन

मिल में शाम छह बजे तक रिकार्ड चेक किया गया तो यहां सिर्फ 89 बैग कम मिले तो वहीं गठित चौथी टीम पतनपुरी में स्थित माधव फूडस में रिकार्ड चेक
किया जा रहा था। सीएम फलाइंग व गुप्तचर विभाग के डीएसपी अजीत सिंह ने बताया कि करनाल जिले में राइस मिलरों में चल रहे घोटाले को लेकर सभी राइस मिलों में चेकिंग चल रही है। उन्होंने बताया कि निगदू मार्केट कमेटी कार्यालय में सभी रिकॉर्ड ठीक था। अनाज मंडी में अबकी बार मोटे धान की आवक पिछले साल से अधिक है। इधर, आढ़तियों से मिली जानकारी के अनुसार पुंडरी, कौल व ढांड अनाज मंडी से यहां मोटा धान आ रहा है। निगदू अनाज मंडी में पिछले साल मोटे धान की कुल आवक चीन लाख 65 हजार क्विंटल थी। इस बार मंडी में चार लाख 80 हजार मोटे धान की फसल आ चुकी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें