फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: पैक्स कर्मियों ने काम बंद कर जताया रोष

Wed, 27 Nov 2024 02:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। प्राथमिक कृषि को-ऑपरेटिव सोसाइटी कर्मचारी संघ (पैक्स) करनाल से जुड़े कर्मचारियों ने मंगलवार को रिकवरी का काम बंद रख कर बैंक महाप्रबंधक के प्रति रोष जताया। साथ ही बैंक महाप्रबंधक पर मनमानी कर कर्मचारियों को परेशान करने का आरोप लगाया। इस दौरान कर्मचारियों ने जमकर नारेबाजी की।

वक्ताओं ने कहा कि वेतन कम करने का कोई औचित्य नहीं है। हाईकोर्ट ने वेतन कम करने के मामले में स्टे लगाया है, इसके बावजूद महाप्रबंधक मनमानी कर रहे हैं। बैठक में कहा गया कि महाप्रबंधक गलत तरीके से पैक्स में बैंक के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को प्रबंधक पद पर नियुक्तियां दे रहे हैं। प्रधान जसबीर सिंह प्योंत ने कहा कि को ओपरेटिव बैंक महाप्रबंधक ने कर्मचारियों का वेतन कम करने का पत्र जारी किया है, यह सरासर तानाशाही है। यह पैक्स के रूल के खिलाफ है। बैठक में फैसला लिया गया कि जब तक महाप्रबंधक वेतन कम करने के फैसले वाला पत्र वापस नहीं लेंगे विरोध जारी रखा जाएगा। बुधवार को महाप्रबंधक को एक बार फिर नोटिस सौंपा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिकारी ने कोई उचित कदम नहीं उठाया या कोई ठोस आश्वासन नहीं दिया तो काम बंद रखकर धरना प्रदर्शन अनिश्चितकाल के लिए शुरू कर दिया जाएगा। इस अवसर पर ब्लॉक नीलोखेड़ी प्रधान दलेल सिंह, असंध प्रधान महीपाल, घरौंडा प्रधान रमेश कुमार, इंद्री से परमजीत सिंह, निसिंग प्रधान रामपाल, करनाल प्रधान सूरजभान, मूनक ब्लॉक प्रधान मुकेश राणा, गुलाब शर्मा, राजेश कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें