फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला से छेड़छाड़ के आरोप में पार्षद काबू

Sun, 24 Nov 2013 12:29 AM IST
अमर उजाला, कैथ्ाल
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल में एक पार्षद पर महिला से छेड़छाड़ करने का आरोप है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते आरोपी पार्षद को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


इस संबंध में महिला ने थाना शहर पुलिस को दी अपनी शिकायत में आरोप लगाया है कि वार्ड नंबर 2 के पार्षद विजय उर्फ विक्की ने उससे नाजायाज संबंध बनाने के लिए दबाव बनाया। उसने आरोप लगाया कि आरोपी विक्की ने संबंध न बनाने पर उसके बेटों को चोरी के झूठे केस में फंसाने की धमकी दी।
विज्ञापन


महिला ने आरोप लगाया कि वह आरोपी विजय के भय से मकान छोड़कर जा रही है। महिला ने शिकायत में यह भी चेतावनी दी है कि यदि उसके बेटे के साथ किसी भी प्रकार की अनहोनी होती है तो इसके लिए आरोपी विजय जिम्मेदार होगा। थाना शहर प्रभारी अश्वनी शर्मा ने बताया कि पुलिस ने पीड़ित महिला की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए आरोपी पार्षद को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें