फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: 100 से ज्यादा कैमरे खंगाले फिर भी झपटमारों का सुराग नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल। सेक्टर-13 में शांति देवी मेमोरियल अस्पताल के बाहर व्यक्ति की सोने की चेन झपटकर भागे बाइक सवार बदमाशों का पुलिस 24 घंटे बाद भी सुराग नहीं लगा पाई है। पुलिस का दावा है कि वारदात के बाद अस्पताल और आसपास के क्षेत्र में लगे 100 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली लेकिन अब तक आरोपियों की पहचान नहीं हो सकी है। अब पुलिस टीमें आरोपियों के आने और फरार होने के संभावित रूट की पहचान करने में जुटी हैं।
विज्ञापन

वारदात के समय दोनों आरोपी हेलमेट और मास्क पहने हुए थे। वे पल्सर बाइक पर सवार होकर आए थे और व्यक्ति के गले से सोने की चेन झपटकर फरार हो गए थे। घटना के समय पीड़ित अपने परिवार के साथ अस्पताल के बाहर खाना लेने आया था। उसका बेटा अस्पताल में भर्ती था।
वारदात के बाद पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी कैमरों की जांच शुरू की। अस्पताल परिसर के अलावा आसपास की सड़कों और रास्तों पर लगे कैमरों की फुटेज भी देखी गई। पुलिस का प्रयास है कि किसी कैमरे में आरोपियों की बाइक या उनके भागने की दिशा से जुड़ा सुराग मिल सके। हालांकि, हेलमेट और मास्क पहने होने के कारण आरोपियों की पहचान करना चुनौती बना हुआ है।
विज्ञापन

दर्ज की प्राथमिकी : एसपी
पुलिस अधीक्षक करन गोयल ने बताया कि परिवार की शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले में सेक्टर-13 थाना पुलिस के साथ सीआईए की टीम भी आरोपियों की तलाश में जुटी है। पुलिस आसपास के रास्तों के सीसीटीवी फुटेज का मिलान कर आरोपियों के रूट का पता लगाने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें