फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: डायरिया से निपटने को बना ओआरटी कॉर्नर

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। जिले में डायरिया की मृत्युदर को शून्य पर लाने के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा डायरिया जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसमें जिले की 893 आशा कार्यकर्ता घर-घर जाकर अभिभावकों को बच्चों के स्वास्थ्य के प्रति जागरूक कर रही हैं और पांच साल से कम आयु के प्रत्येक बच्चे को ओआरएस के दो पैकेट व 14 जिंक की गोली दे रही हैं। जिला नागरिक अस्पताल में एक ओआरटी ( ओरल रिहाइड्रेशन थेरेपी ) कॉर्नर बनाया हुआ है। इसमें डायरिया के बच्चों को ओआरएस का घोल पिलाया जाता है।
विज्ञापन

जिला बाल स्वास्थ्य- टीकाकरण एवं अभियान के नोडल अधिकारी डाॅ. नवमीत ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा बढ़ती गर्मी से अस्पताल में बढ़ रहे दस्त के मरीजों को देखते हुए डायरिया जागरूकता अभियान शुरू किया है। अभियान 16 से 30 जून तक चलेगा। जिले के प्रत्येक पांच साल से कम आयु के बच्चे को दो ओआरएस के पैकेट व जिंक की 14 गोलियां दी जा रही हैं। जिले की 893 आशा वर्कर्स घर-घर जाकर बच्चों व अभिभावकों को डायरिया से बचने व रोकथाम को उपाय बता रही हैं। आशा वर्कर्स अभिभावकों व बच्चों को साफ-सफाई रखने के लिए जागरूक कर रही हैं। वहीं पानी की कमी के कारण बताकर पर्याप्त मात्रा में पानी पिने के लिए जागरूक कर रही हैं। स्वास्थ्य विभाग द्वारा शिक्षा विभाग की सहायता से स्कूलों में भी बच्चों को डायरिया के लक्षण व बचाव के उपाय बताए जाएंगे और बच्चों को बार-बार हाथ धोने के लिए जागरूक किया जाएगा ताकि बच्चों की बढ़ती डायरिया की संख्या पर रोक लगाई जा सके।
डॉ. सचिन ने बताया कि अस्पताल में ओआरटी कार्नर बनाया गया गया। इसमें डायरिया के मरीजों को ओआरएस का घोल पिलाया जा रहा है। इस कार्नर में जिंक की गोलियां दी जा रही हैं और डायरिया मरीजों को अस्पताल में ही ओआरएस का घोल पिलाकर दो पैकेट घर के लिए दिए जा रहे हैं। ताकि लोगों को डायरिया के बचाया जा सके और जिले से डायरिया से होने वाली मृत्युदर को शून्य पर लाया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें