फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: छात्र परिषद का हुआ अधिष्ठापन समारोह

Sat, 23 Aug 2025 12:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
अंबाला सिटी में कार्यक्रम के दौरान मौजूद डीएवी प​ब्लिक स्कूल के छात्र-छात्राएं। प्रवक्ता
विज्ञापन
अंबाला। डीएवी पब्लिक स्कूल में विद्यार्थियों की नेतृत्व क्षमता को पहचानने और उन्हें विद्यालय की जिम्मेदारियों से जोड़ने हेतु छात्र परिषद का अधिष्ठापन समारोह संपन्न हुआ। इस अवसर पर नेत्र रोग विशेषज्ञ एवं विद्यालय की पूर्व छात्रा डॉ. दीप्ति मनोचा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। कार्यक्रम का शुभारंभ ज्योति प्रज्वलन एवं मधुर सरस्वती वंदना के साथ हुआ। विद्यालय के प्राचार्य डॉ. राधा रमन सूरी ने मुख्य अतिथि का वैदिक रीति से अभिनंदन करते हुए कहा कि यह विद्यालय के लिए गर्व का विषय है कि डॉ. दीप्ति मनोचा जैसी मेधावी पूर्व छात्रा आज समाज में उत्कृष्ट योगदान दे रही हैं। चयनित परिषद सदस्यों को उनके पद की गरिमा के अनुरूप बैज एवं सैशे पहनाकर अलंकृत किया गया। नवनियुक्त प्रधान छात्र वैभव जिंदल और प्रधान छात्रा मुस्कान सिंह ने पूरे आत्मविश्वास के साथ विद्यार्थियों को विद्यालय की गरिमा बनाए रखने का संकल्प दिलाया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें