फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: दवा की दुकानों की नियमित जांच के आदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। लघु सचिवालय के सभागार में बुधवार को जिला स्तरीय नार्को समन्वय की बैठक का आयोजन किया गया। अध्यक्षता उपायुक्त उत्तम सिंह ने की। बैठक से पूर्व हरियाणा के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभी जिलों के उपायुक्तों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने दवा की दुकानों की नियमित जांच के आदेश दिए हैं।
डीसी ने कहा कि नशा एक गंभीर सामाजिक बुराई है और इस पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए सभी विभागों को आपसी तालमेल और प्रतिबद्धता के साथ कार्य करना होगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि जिले को नशा मुक्त बनाने के अभियान में किसी भी स्तर पर कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन

बैठक के दौरान उपायुक्त ने ड्रग कंट्रोल ऑफिसर को निर्देश दिए कि जिले की सभी केमिस्ट दुकानों की नियमित जांच सुनिश्चित की जाए। दुकानों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की भी समय-समय पर जांच की जाए ताकि किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर तुरंत कार्रवाई की जा सके।
विज्ञापन

बैठक में एसपी नरेंद्र बिजारणिया, डीडीए डॉ. पंकज सैनी, डीएसपी संदीप कुमार, डीएसडब्ल्यूओ अभितेन्द्र श्योकंद, डीसीओ विकास राठी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें