फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: आज तेज हवा के साथ बारिश का ऑरेंज अलर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। एक सप्ताह खिली धूप के बाद शुक्रवार को मौसम करवट ले सकता है। मौसम विशेषज्ञ ने हवा, आंधी और बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। जनवरी में एक सप्ताह से लगातार धूप खिल रही है जिससे तापमान में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। वीरवार को भी तेज धूप खिली जिससे अधिकतम तापमान 22.8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 4.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। तेज धूप निकलने से दिन में गर्मी भी रही।

वहीं, ग्रामीण क्षेत्र में सुबह के समय घना कोहरा छाया रहा। सुबह 9 बजे तक कोहरा ज्यादा होने से लोगों को परेशानी झेलनी पड़ी। जबकि शहरी क्षेत्र में राहत रही। मौसम विशेषज्ञ ने 23 जनवरी को तेज हवा चलने की संभावना जताई है। इसके साथ ही बूंदाबांदी के आसार हैं। इसके बाद 28 जनवरी तक घना कोहरा सता सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पश्चिमी विक्षोभ का रहेगा असर
चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के कृषि मौसम विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ ने बताया कि हरियाणा में मौसम आमतौर पर 25 जनवरी तक परिवर्तनशील रहने की संभावना है। इस दौरान लगातार तीन पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव के कारण राज्य के मौसम में बदलाव के आसार हैं। पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव के कारण 24 जनवरी को राज्य में कहीं-कहीं बूंदाबांदी या हल्की बारिश के आसार हैं, लेकिन 24 जनवरी रात्रि से एक अन्य पश्चिमी विक्षोभ के आने की भी संभावना बन रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें