फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: सहकारी समिति में अनधिकृत नियुक्तियों का विरोध

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। सहकारी समिति में अनियमित तरीके से चहेतों को नौकरी पर रखे जाने के खिलाफ बुढऩपुर खालसा गांव के युवकों ने माल रोड जिला सहकारी बैंक के कार्यालय पर नारेबाजी कर विरोध प्रदर्शन किया। जिला परिषद सदस्य सचिन बुढनपुर की अगुवाई में यहां पहुंचे जतिन कांबोज, इशान कश्यप, प्रिंस मलिक व विनोद मलिक ने आरोप लगाया कि हकारिता के एआर व जीएम से कई बार शिकायत की जा चुकी है लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई।
पूर्व मुख्यमंत्री एवं केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने हरियाणा की जनता से वादा किया था कि प्रदेश में नौकरियां योग्यता के आधार पर बिना खर्ची बिना पर्ची के दी जाएगी। करनाल की पैक्स में सरकार के दावे के विपरीत बुढऩपुर खालसा गांव के जनप्रतिनिधि के परिवार के चार लोगों को यहां नौकरी पर रख लिया गया है। यह 2014 और 2017 में बने नियमों का सरेआम उल्लंघन है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सचिन बुढऩपुर ने कहा कि मामले की जांच विजीलेंस, किसी आईएएस या एचसीएस अधिकारी से करवाई जानी चाहिए। जतिन कांबोज ने आरोप लगाया कि जिन कर्मचारियों को अवैध तौर पर नौकरियां दी गई हैं वह डीईओ के रिश्तेदार हैं। अधिकारियों ने मिलीभगत करके गैर कानूनी तौर पर नौकरियां देने का काम किया है। इसकी उच्च स्तरीय जांच होनी चाहिए। इस अवसर पर कर्मजीत, धर्मवीर, रूपिंद्र, प्रवीन मलिक, विजय मलिक, पवन व हर्ष सहित कई अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें