इंद्री। वार्ड-9 स्थित संत शिरोमणि गुरु रविदास मंदिर में रविवार को स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित किया जाएगा। लोगों की नि:शुल्क नेत्र रोग और स्वास्थ्य जांच की जाएगी। शिविर सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक चलेगा। संयोजक सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि जांच कराने के इच्छुक मरीज आधार कार्ड, परिवार पहचानपत्र और परिवार के किसी सदस्य का फोन नंबर जरूर लाएं। संवाद