फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: 800 मीटर रेस में मानसी प्रथम और महक रही द्वितीय

Sun, 07 Dec 2025 01:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
असंध। जेडी इंटरनेशनल स्कूल में चल रही तीन दिवसीय खेल प्रतियोगिताओं का शनिवार को समापन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। 800 मीटर, 400 मीटर व 100 मीटर दौड़, शॉर्ट पुट और जैवलिन थ्रो प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। 800 मीटर दौड़ में मानसी प्रथम, महक द्वितीय रहीं।
विज्ञापन

400 मीटर दौड़ में तान्या प्रथम, मानसी द्वितीय और तनिष्क तृतीय स्थान पर रहे। जैवलिन थ्रो में प्रथम स्थान पर विनय, द्वितीय स्थान पर प्रिंस और तृतीय स्थान पर यशकरण रहे। शॉर्ट पुट में प्रथम स्थान पर लक्ष्य, द्वितीय स्थान पर सौरभ और तृतीय स्थान पर एकमदीप रहे। विद्यालय के चारों सदनों स्टैनफोर्ड हाउस, कैंब्रिज हाउस, ऑक्सफोर्ड हाउस व हावर्ड हाउस ने विभिन्न प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। चैंपियंस ट्रॉफी ऑक्सफोर्ड हाउस को प्रदान की गई।
समापन समारोह में मुख्य अतिथि के तौर पर जितेंद्र गंभीर ने शिरकत की। अध्यक्षता स्कूल चेयरमैन सुरेश कुमार भारद्वाज व डायरेक्टर विजय भारद्वाज ने की। बेस्ट एथलीट के रूप में विभिन्न वर्गों में सहजदीप, प्रभगुन, लक्ष्य खर्ब, महक, मानसी, रोनित और वियान को चुना गया। विजेता खिलाड़ियों व हाउस टीमों को पदक, ट्रॉफी और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया। स्कूल चेयरमैन सुरेश कुमार भारद्वाज व डायरेक्टर विजय भारद्वाज ने विजेताओं को शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें