फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: सामान्य दिनों से दोगुने हुए ऑपरेशन, मरीजों को राहत

Sat, 07 Feb 2026 12:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
जिला नागरिक अस्पताल में ऑपरेशन ​थियेटर
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


करनाल। सर्जरी वीक के तहत होने वाले ऑपरेशनों से मरीजों को राहत मिलने लगी है। दो दिनों में सामान्य दिनों के मुकाबले दोगुने ऑपरेशन हुए। नागरिक अस्पताल में शुक्रवार को 24 छोटे और 10 बड़े ऑपरेशन हुए। वीरवार को 20 ऑपरेशन किए गए।

हालांकि 24 घंटे सर्जरी के दावे के विपरीत वीरवार की रात को एक भी ऑपरेशन नहीं हो पाया। प्रबंधन का दावा है कि रात में केवल प्रसव और आपातकाल में ही ऑपरेशन किए जाएंगे। रात में नियमित ऑपरेशन की योजना नहीं बनाई गई है। ईएनटी और सामान्य सर्जरी विभाग पर विशेष फोकस है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अस्पताल के प्रवक्ता डॉ. दीपक गोयल ने बताया कि अस्पताल के सभी विशेषज्ञ डॉक्टरों को 24 घंटे ऑन कॉल ड्यूटी पर रखा गया है। इमरजेंसी आने पर तुरंत सर्जरी की जा सके, इसके लिए एनेस्थीसिया, नर्सिंग स्टाफ और टेक्नीशियन भी अलर्ट मोड पर हैं। नागरिक अस्पताल में सर्जरी सप्ताह में कूल्हे प्रतिस्थापन की सुविधा नि:शुल्क या बेहद कम खर्च में मिल रही है। हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. सौरभ ने बताया कि शुक्रवार को आर्थो के चार ऑपरेशन किए गए। कान नाक गला विशेषज्ञ डॉ. जयवर्धन ने बताया कि 16 माइनर और एक मेजर सर्जरी की गई। सामान्य, नेत्र आदि के ऑपरेशन भी हुए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें