फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: आज से अतिरिक्त शुल्क के साथ होगी ओपन काउंसलिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल। स्नातक प्रथम वर्ष दाखिले से वंचित रहे विद्यार्थियों को आज से दाखिले का अवसर मिलेगा। इसके लिए उन्हें अब विलंब शुल्क का भी भुगतान करना होगा। बुधवार से उच्चतर शिक्षा निदेशालय का स्नातक प्रथम वर्ष के दाखिले का पोर्टल दोबारा से खोल दिया गया है। अब वीरवार से ओपन फिजिकल काउंसलिंग की प्रक्रिया शुरू होगी।
विज्ञापन


ओपन काउंसलिंग की प्रक्रिया 30 जून तक चलेगी। इसे भी निदेशालय की ओर से दो चरणों में बांटा गया है। पहले चरण में 18 से 24 जुलाई तक दाखिले दिए जाएंगे। इस दौरान ओपन काउंसलिंग में शामिल होने वाले विद्यार्थियों को 100 रुपये का विलंब शुल्क देना होगा। जबकि 25 से 30 जुलई तक चलने वाली प्रक्रिया में इस 100 रुपये के विलंब शुल्क के अलावा प्रतिदिन देरी के हिसाब से 100 रुपये अलग से देने होंगे।

पोर्टल खुलने के बाद नए विद्यार्थी उसमें आवेदन फार्म भर सकते हैं। इसके अलावा जिन विद्यार्थियों ने आवेदन फार्म भर लिया है, लेकिन कोर्स, विषय या किसी अन्य तरह का संशोधन करना है तो वे संशोधन भी कर सकेंगे। ओपन काउंसलिंग में पहले और दूसरे चरण के बाद शेष बची रिक्त सीटों पर दाखिले का विद्यार्थियों को अवसर दिया जाएगा।
विज्ञापन


पहले दोनों चरणों में करीब 50 प्रतिशत सीटों पर दाखिला हुआ है। अभी करीब 50 फीसदी सीटों पर दाखिला दिया जाएगा। ये सीटें विषय संयोजन सही न मिलने, पसंदीदा कॉलेज या कोर्स न मिलने के कारण खाली रह गई हैं। पहली अगस्त से विभाग की ओर से कक्षाएं शुरू करने का लक्ष्य रखा गया है। ब्यूरो


ऐसे चलेगा स्नातक प्रथम वर्ष का तीसरा चरण

- 30 जुलाई तक : आवेदन फार्म भरने के लिए पोर्टल खुला रहेगा। इस दौरान पुराने आवेदन में संशोधन भी कर सकेंगे।

- 18 से 24 जुलाई तक : 100 रुपये विलंभ शुल्क के साथ ओपन फिजिकल काउंसलिंग में हिस्सा ले सकते हैं।

- 25 से 30 जुलाई तक : 100 रुपये विलंभ शुल्क व 100 रुपये प्रतिदिन के हिसाब से अतिरिक्त शुल्क के साथ ओपन फिजिकल काउंसलिंग में हिस्सा ले सकते हैं।

वर्जन
तीसरे चरण की दाखिला प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। आज से ओपन फिजिकल काउंसलिंग आयोजित की जाएगी। रोजाना विद्यार्थियों को अपने दस्तावेजों के साथ कॉलेज पहुंचना होगा। इस दौरान रिक्त सीटों पर उपस्थिति दर्ज कराने वाले विद्यार्थियों की मेरिट बनाते हुए दाखिला दिया जाएगा।
विज्ञापन

- डॉ. रेखा त्यागी, प्रिंसिपल, राजकीय पीजी कॉलेज।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें