फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: पंचायत की 17 एकड़ जमीन की खुली बोली कराई

विज्ञापन
विज्ञापन
निसिंग। अनाज मंडी स्थित खंड बीडीपीओ कार्यालय में मंगलवार को गोंदर गांव की पंचायत शामलाती कृषि योग्य भूमि प्लाॅट 6 की करीब 17 एकड़ जमीन की खुली बोली हुई। जिसकी अध्यक्षता बीडीपीओ नरेंद्र कुमार ने की। जिसमें आईएएस विवेक आर्य पहुंचे। बोली के समय ग्राम सरपंच प्रतिनिधि मोहन शर्मा व रणजीत नगर सरपंच प्रतिनिधि रणजीत सिंह मल्ली मौजूद रहे। जिसमें ग्राम सचिव वनीत मान ने बोली की शर्तें किसानों को बताई। जिसमें करीब तीन किसानों ने बोली देने के लिए मौके पर करीब 20 हजार रुपये की जमानत राशि जमा करवाई। जिसमें प्लाट नंबर 6 की करीब 17 एकड़ जमीन की बोली किसान बिट्टू ने 7 लाख 40 हजार रुपये में निर्धारित की। ग्राम सरपंच प्रतिनिधि मोहन शर्मा व रणजीत सिंह मल्ली ने बताया कि किसानों ने शांति पूर्ण ढंग से बोली में भाग लिया। मौके पर प्रमोद राणा, सतपाल, बिट्टू, कुशलपाल, मोहर सिंह, राजू फौजी, देवेंद्र, महिपाल, चंद्रहास,राकेश व बलवीर चौधरी धर्मपाल शर्मा, बलवीर, राजपाल, ऋषि पाल, रमेश मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें