फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: मौसम परिवर्तन से बुखार से पीड़ित मरीजों की बढ़ रही ओपीडी

विज्ञापन
विज्ञापन
- बच्चे, महिलाएं, युवा व बुजुर्ग मरीजों की लग रही लाइन
विज्ञापन


- डॉक्टर मौसम अनुसार कपड़े पहनने व सेहत का ध्यान रखने की दे रहे सलाह
संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। बदलते मौसम के कारण बच्चों व बुजुर्गों में वायरल तेजी से फैल रहा है। जिसका असर नागरिक अस्पताल में देखने को मिल रहा है। अस्पताल की ओपीडी 2200 के पार जा चुकी है। जिसमें सबसे अधिक मरीज खांसी, जुकाम व वायरल बुखार के आ रहे हैं। इनमें अधिक संख्या बच्चों की देखने को मिल रही है। इसके अलावा एलर्जी रोग के मरीज भी आ रहे हैं। जिसके चलते नागरिक अस्पताल में सुबह से लोगों की लाइन लग जाती है।
अल-सुबह मौसम में अब हल्की-हल्की ठंड होने का असर लोगों की सेहत पर पड़ने लगा है। जिसके चलते सर्दी-जुकाम, खांसी, बुखार के मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी हो रही है। वहीं एलर्जी रोगियों की संख्या भी बढ़ रही है। नागरिक अस्पताल की सामान्य फिजिशियन, ईएनटी, टीबी सहित आयुर्वेद व होम्योपैथिक ओपीडी में इन बीमारियों से संबंधित मरीज पहुंच रहे हैं। मौसम परिवर्तन के बाद नागरिक अस्पताल में मरीजों की संख्या पहले की तुलना में काफी अधिक बढ़ गई है। इसके चलते अस्पताल में सुबह से ही मरीजों की भारी भीड़ अस्पताल के ओपीडी से लेकर पंजीकरण काउंटर पर देखने को मिल रही है। अस्पताल प्रशासन के अनुसार नागरिक अस्पताल में सामान्य दिनों में 1500 से 1700 के करीब ओपीडी रहती है लेकिन मौसम बदलाव के बाद से वायरल बुखार के मरीजों की संख्या बढ़ने से ओपीडी की संख्या 2200 के करीब पहुंच गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जीवनशैली में बदलाव जरूरी : कुलबीर
एमडी फिजिशियन एवं एसएमओ डॉ. कुलबीर सिंह ने कहा कि इस समय लोगों को अपनी जीवन शैली में बदलाव लाना होगा। भारी भोजन को त्याग कर सर्दी के हिसाब वाला हल्का भोजन खाना होगा। वहीं फास्ट फूड से भी दूरी बनानी होगा। इसके अलावा गर्म पानी के साथ शहद लेने से गले व सेहत पर अच्छा असर पड़ेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें