करनाल। कोरोना के संभावित खतरे को देखते हुए कल्पना चावला मेडिकल कालेज में सामान्य ओपीडी बंद कर दिया गया है। हालांकि इमरजेंसी सेवाएं जारी रहेंगी। इसके अलावा, गायनी, मेडिसन, रेस्पायरेट्री मेडिसन और बाल रोग विभाग में सेवाएं जारी रहेंगी। मेडिकल कालेज के निदेशक डा. जगदीश चंद्र दुरेजा ने बताया कि आगामी आदेशों तक सभी प्रकार की सर्जरी भी स्थगित कर दी गई हैं। उन्होंने जिलेभर के लोगों का आह्वान किया कि वे जब तक इमरजेंसी न हो, अपने घरों से न निकलें और घर पर रह कर व्यायाम करें।