संवाद न्यूज एजेंसी
असंध। ऑल हरियाणा पावर कॉरपोरेशन वर्कर यूनियन असंध यूनिट की ओर से भी ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में प्रदर्शन किया गया। बिजली कर्मचारियों ने सब यूनिट स्तर पर 3 घंटे तक सांकेतिक भूख हड़ताल भी की।
बिजली कर्मचारियों ने एसडीओ के माध्यम से बिजली मंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। राज्य कार्यकारिणी सदस्य महेन्द्र पाल ने कहा कि यह पॉलिसी कर्मचारी विरोधी है। अध्यक्षता दोनों सब यूनिट के प्रधान अजमेर जागलान व अजीत रेढू ने की। यूनिट प्रधान नरेंद्र पहल ने सरकार को चेताया यदि सरकार ने समय रहते इस तबादला नीति को बंद नहीं किया तो यूनियन आंदोलन को तेज करने पर मजबूर होगी। सर्व कर्मचारी संघ के खंड प्रधान कैलाश शर्मा, बिजेंद्र जसवाल , रामबीर मोर, संजय वर्मा, सोनिया, सविता, अंजू, सुनिता, सतीश बल्ला, साहिल, संदीप उपलाना, राहुल जांगड़ा, प्रदीप आदि मौजूद रहे।