फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑनलाइन लोन लेना पड़ा महंगा, 1.60 लाख ठगे

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। कुंजपुरा क्षेत्र के एक गांव की महिला को ऑनलाइन लोन के लिए अप्लाई करना महंगा पड़ गया। महिला को चार लाख लोन देने के बजाय 1.60 लाख रुपये की ठगी कर ली। कुंजपुरा के एक गांव निवासी महिला ने कुंजपुरा थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 29 अक्तूबर को उसने अपनी सीए की पढ़ाई की फीस भरने के लिए गूगल पर सर्च कर धनी फाइनेंस कंपनी का लिंक खोला और चार लाख का लोन लेने के लिए आवेदन किया। उसने जैसे ही लोन के लिए आवेदन किया कुछ देर बाद एक अनजान नंबर से फोन आया और उसने अपने आपको को धनी फाइनेंस कंपनी का कर्मचारी बताया और उससे फाइल चार्ज के रूप में 3240 रुपये मांगे तो उसने ऑनलाइन माध्यम से उसके खाते में पैसे ट्रांसफर कर दिए। इसके कुछ देर बाद उसने उसके मोबाइल पर एक 28500 रुपये का जीएसटी का फर्जी बिल भेजा और कहा कि लोन के लिए जीएसटी बिल भरना पड़ेगा। इसके बाद उसने उसके खाते में 28,500 रुपये ट्रांसफर कर दिए। इसके कुछ देर बाद ही उसने उससे टीडीएस का बिल भेजकर 62,500 रुपये मांगे तो उसने मना कर दिया। फिर आरोपी ने उससे कहा कि यह पैसे उसके चार लाख के लोन के अलावा खाते में जुड़कर आ जाएंगे। जिसके बाद उसने आरोपी के कहे अनुसार राशि ट्रांसफर कर दी। ऐसा करते-करते आरोपी ने उससे कुल 1.60 लाख रुपये ले लिए और फोन काट दिया। जब उसने फोन कर लोन देने की बात कही तो मना कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़ित महिला ने बताया कि उसने पुलिस से लेकर साइबर क्राइम ब्रांच तक बात की और अपने खाते की सारी डिटेल उन्हें दी लेकिन उसे पता लगा कि आरोपी के जिस खाते में पैसे ट्रांसफर हुए थे। उस खाते में अब एक भी रुपया नहीं है। ऐसे में आरोपी का खाता फ्रीज करने का कोई फायदा नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें