संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। स्कूटी सवार महिला से बाइक सवार युवक पर्स छीन ले गया। महिला ने स्कूटी से उसका पीछा किया, लेकिन महिला उसे पकड़ नहीं पाई। वार्ड एक काटजू नगर किला तरावड़ी निवासी प्रियंका रानी ने तरावड़ी थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह स्कूटी पर अपने भाई के पीछे बैठकर करनाल डॉक्टर के पास जा रही थी। जब वे तरावड़ी टी-प्वाइंट पर पहुंचे उसी दौरान पीछे से एक बाइक सवार युवक आया और उसने उसका पर्स खींच लिया। इसके बाद उन्होंने अपनी स्कूटी से बाइक सवार का पीछा किया लेकिन वह शामगढ़, करनाल की तरफ भाग गया। पीड़ित महिला ने बताया कि उस बैग में 14 हजार रुपये की नकदी, दो एटीएम कार्ड व 45 हजार रुपये का एक मोबाइल फोन था। पीड़ित महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने अज्ञात बाइक सवार के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।