फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: दमकल विभाग की एक गाड़ी जन स्वास्थ्य विभाग में भी रहेगी

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। शहर विधायक जगमोहन आनंद ने सोमवार को कैंप कार्यालय में जनता की समस्याएं सुनीं। इस मौके पर उन्होंने कहा कि जनता की सुरक्षा के लिए अब दमकल विभाग की एक गाड़ी अस्थाई तौर पर पुरानी सब्जी मंडी के नजदीक बने जन स्वास्थ्य विभाग, मंडल संख्या-एक में विशेष तौर पर खड़ी की जाएगी ताकि जनता की जान-माल की सुरक्षा हो सके।
कुंजपुरा रोड पर दुकानों में आग लगने की सूचना प्राप्त हुई थी, जिसके मद्देनजर मौके पर विधायक जगमोहन आनंद ने घटनास्थल पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया था तथा दमकल विभाग के अधिकारियों से बातचीत की थी तथा उन्हें अपने कैंप कार्यालय में रिकॉर्ड लाने को कहा था। सोमवार को कैंप कार्यालय में विधायक जगमोहन आनंद ने दमकल विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की तथा उनके रिकॉर्ड को भी देखा। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि जनता की सुरक्षा में किसी प्रकार की कोई लापरवाही नहीं होनी चाहिए। दमकल विभाग की गाड़ी जनस्वास्थ्य विभाग नजदीक ट्रैफिक पुलिस चौकी के पास प्रात: 7 बजे से रात्रि 10 बजे तक खड़ी जाएगी ताकि भविष्य में यदि कोई आग लगने की कोई घटना होती है तो उस पर समय रहते काबू पाया जा सकें। उन्होंने कहा कि डायल नंबर 112 पर किसी कारण वश गाड़ी पहुंचने में अगर देर हो जाती है इसलिए विशेष तौर पर जन स्वास्थ्य विभाग के पास दमकल विभाग की गाड़ी खड़ी करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कैंप कार्यालय में आए सब फायर स्टेशन अधिकारी रामपाल ने बताया कि करनाल शहर मे इस समय दो फायर स्टेशन ट्रांसपोर्ट नगर सेक्टर-4 व जुडला गेट में स्थित है। जिले में अगर कहीं पर भी आग लगने की घटना होती है तो व्यक्ति दमकल विभाग के दूरभाष नंबर 0184-2270999,0184-2201101 तथा 0184-2253799 पर संपर्क कर सकता है। इसके अलावा व्यक्ति डायल 112 का भी इस्तेमाल कर सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें