फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विकास के लिए एक राष्ट्र-एक चुनाव जरूरी : शिवराज

विज्ञापन
विज्ञापन
- मेडिकल कॉलेज के सभागार में हुई संगोष्ठी, केंद्रीय कृषि मंत्री, हरियाणा के कृषि मंत्री व भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने रखे विचार
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि विकास कार्यों को रफ्तार देने के लिए एक राष्ट्र-एक चुनाव जरूरी है। भारत में सभी राजनीतिक दलों को हर समय चुनाव के लिए तैयार रहना पड़ता है जिससे समय और धन की बर्बादी होती है। विकास परियोजनाएं भी रुकती हैं और प्रशासनिक अमला व्यस्त रहता है। इन सब समस्याओं से निजात पाने के लिए एक राष्ट्र एक चुनाव विषय पर सभी राजनीतिक दलों के साथ-साथ आम जनता को अपनी सहमति जतानी चाहिए।

मंगलवार को एक राष्ट्र-एक चुनाव विषय पर इंडियन मेडिकल एसोसिएशन की ओर से कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज में संगोष्ठी का आयोजन किया। इस दौरान एक देश-एक चुनाव विषय पर प्रदेश में सबसे पहले कर्ण नगरी से आवाज बुलंद की गई। केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बतौर मुख्य अतिथि और विशिष्ट अतिथि के तौर पर हरियाणा के कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा शामिल हुए। कार्यक्रम में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बडौली, प्रदेश महामंत्री डाॅ. अर्चना गुप्ता विशेष तौर पर मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा ने कहा कि एक देश एक चुनाव से देश का पैसा और ऊर्जा सही जगह पर लगेगी। भाजपा की प्रदेश महामंत्री डॉ. अर्चना गुप्ता ने अतिथियों का स्वागत किया। एक राष्ट्र-एक चुनाव का मुद्दा जन आंदोलन बनेगा और करनाल की धरती से इसका आगाज हो गया है। प्रांत संयोजक एडवोकेट विजयपाल सिंह ने एक राष्ट्र-एक चुनाव को लेकर प्रदेश में करीब 540 कार्यक्रम आयोजित हो चुके हैं और 800 से ज्यादा प्रस्ताव भेजें गए है। हरियाणा इस मुद्दे पर देश में आग्रणी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें