फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना से एक और मौत, 222 नए मामले आए सामने

विज्ञापन
विज्ञापन
कोरोना के मामलों में लगातार बढ़ोतरी होती जा रही है। बुधवार को एक और मरीज ने दम तोड़ दिया जिससे मौत का आंकड़ा 176 पर पहुंच गया है वहीं 222 नए संक्रमित मिले हैं। नए मरीजों के भर्ती होने से कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज के चारों आईसीयू फुल हो चुके हैं। बुधवार को सैंपल के लिए आरटीपीसीआर वाइल्स खत्म होने से एक बार स्थिति गड़बड़ा गई थी। हालांकि शाम को चंडीगढ़ से वाइल्स की नई खेप आ गई। नए संक्रमितों में 53 गृहिणियां हैं। जिले के सरकारी समेत छह अस्पताल, पांच बैंक शाखाएं, पांच स्कूलों, दो कॉलेजों और एनडीआरआई व सीएसएसआरआई से संक्रमित मिले हैं। यानी स्कूल कॉलेजों के बाद अब कोरोना उन जगहों पर भी फैल रहा जहां दिनभर ज्यादा लोगों का आना-जाना है। इसमें सरकारी संस्थान भी पीछे नहीं हैं। बुधवार को 43 केंद्रों पर वैक्सीनेशन हुआ और 2002 लोगों ने टीका लगवाया।
विज्ञापन

125 ने जीती कोरोना से जंग
कोरोना से जिले में नए मामले सामने आने के बाद कुल एक्टिव केसों की संख्या भी 1767 पहुंच गई है। बुधवार को हुए टेस्ट में अभी 1324 की रिपोर्ट पेंडिंग है। वहीं एक दिन में 125 मरीजों ने कोरोना से जंग जीती। स्वास्थ्य अधिकारियों के अनुसार ये सभी मरीज ठीक होकर घर लौट चुके हैं। अब तक कोरोना से संदिग्ध 276923 लोगाें के सैंपल लिए गए। जिनमें से 15949 मामले पॉजिटिव मिले, 14006 मरीज ठीक हो चुके हैं।
यहां से सामने आए नए मामले-
बुधवार को सीएसएसआरआई का तकनीकी सहायक, असंध नगर पालिका से आठ केस सामने आए। इसके अलावा यूनियन बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा, कैनरा बैंक, यस बैंक और यूनियन बैंक से एक-एक, विर्क अस्पताल, सिगनेस अस्पताल का डॉक्टर, उत्तम अस्पताल से एक कर्मचारी, जलमाना पीएचसी और इंद्री से एक-एक एनएमएम, नागरिक अस्पताल से स्टाफ नर्स, दाहा स्कूल, जीएसएसएस कुटेल, तरावड़ी स्कूल, दयाल सिंह कॉलेज और डीएवी कॉलेज से एक-एक शिक्षक, एनडीआरआई, केयूके और प्रताप पब्लिक स्कूल का एक-एक विद्यार्थी संक्रमित मिला।
विज्ञापन

टेस्ट के लिए घंटों किया इंतजार
सभी सीएचसी, पीएचसी, मेडिकल कॉलेज और नागरिक अस्पताल के अलावा करीब 10 जगहों पर रोजाना कोरोना की जांच होती है। हर जगह औसतन 300 आरटीपीसीआर वाइल्स सैंपल लेने के लिए जाती हैं। बुधवार को यह सभी जगह सुबह सिर्फ 100-100 वाइल्स ही पहुंची। ऐसे में सुबह जो लोग सैंपल देने पहले पहुंच गए उनका तो टेस्ट हो गया। लेकिन अन्य लोगों को काफी इंतजार करना पड़ा। नागरिक अस्पताल में दोपहर बाद तक सैंपलिंग बंद रही। नई गाइडलाइन के अनुसार प्रदेश से बाहर जाने वाले व लंबी छुट्टी काटने के बाद नौकरी रि-ज्वाइन करने वालों को कोरोना की निगेटिव रिपोर्ट प्रस्तुत करना जरूरी है इसलिए लोगों के लिए यह जरूरी हो गया है।
सैंपल लेने में नहीं आएगी दिक्कत, किट आई.. : डिप्टी सीएमओ
आरटीपीसीआर वाइल्स की रेगुलर सप्लाई आती रहती है। बुधवार को अचानक कमी आने से कुछ देर के लिए दिक्कत आई थी। लेकिन बाद में चंडीगढ़ से वेयरहाउस में नया स्टॉक आ गया। दोपहर बाद सैंपल भी लिए गए। भविष्य में दिक्कत नहीं आएगी।
विज्ञापन

-डॉ. मंजू पाठक, डिप्टी सीएमओ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें