फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: डेंगू का एक और मरीज मिला, 215 हुई संख्या

Mon, 24 Nov 2025 01:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल। जिले में रविवार को डेंगू का एक और मरीज मिला है। अब मरीजों की संख्या बढ़कर 215 हो गई है। स्वास्थ्य विभाग ने रविवार को डेंगू के लक्षण मिलने पर 55 लोगों की अलाइजा जांच की। अब तक कुल 16034 लोगों की जांच की जा चुकी है। स्वास्थ्य विभाग की 166 टीमों ने रविवार को 854 घरों में डेंगू लार्वा की जांच की। पांच घरों में लार्वा मिला। इनमें से 4 मकान मालिकों को नोटिस थमाया गया है। अब तक विभाग कुल 13,96,857 घरों में डेंगू लार्वा की जांच कर चुका है। 10,734 घरों में लार्वा मिल चुका है और 4,651 मकान मालिकों को नोटिस थमाया जा चुका है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें