करनाल। जिले में बुधवार को डेंगू का एक और मरीज मिला। अब तक जिले में डेंगू के 71 मरीज मिल चुके हैं। केवल सितंबर माह में ही डेंगू के 44 मरीज मिले हैं। हर दिन एक या दो मरीज मिल ही रहे हैं। बुधवार को स्वास्थ्य विभाग की टीमों 8641 घरों में डेंगू लार्वा की जांच की। 135 घरों में डेंगू का लार्वा मिला। 86 घरों के मालिकों को नोटिस दिए गए हैं। बुधवार को 145 लोगों के डेंगू की जांच के लिए नमूने लिए गए। संवाद