फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: डेंगू को एक और मरीज मिला, अब तक 56

Tue, 23 Sep 2025 01:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। जिले में हर दिन डेंगू मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। सोमवार को भी डेंगू का एक और मरीज मिला है। कुल मरीजों की संख्या बढ़कर 56 हो चुकी है। मरीजों की संख्या गांव के मुकाबले शहर में अधिक बढ़ रही है। कारण फॉगिंग न होना माना जा रहा है। लोगों का कहना है कि बाहर की ओर मुख्य सड़कों पर फॉगिंग कर दी जाती है लेकिन कॉलोनी के अंदर और गलियों में फॉगिंग नहीं की जा रही है।
सोमवार को स्वास्थ्य विभाग की जांच में 28 घरों में डेंगू का लार्वा मिला। 11 घरों के मकान मालिकों को स्वास्थ्य विभाग ने नोटिस दिया है। अब तक करीब 7793 घरों में डेंगू का लार्वा मिल चुका है। 3193 को नोटिस दिया जा चुका है। अब करीब 10,69,263 घरों की जांच की जा चुकी है। गांव की 150 और शहर की 16 टीमें घर-घर जाकर डेंगू के लार्वा की जांच कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उप सिविल सर्जन डॉ. अनु शर्मा ने लोगों से घरों में और आसपास के क्षेत्र में खाली जगह पर पानी इकट्ठा न होने देने और कूलर, टंकी, और गलों की नियमित साफ सफाई करने की अपील की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें