करनाल। जिले में शुक्रवार को डेंगू का एक और मरीज मिला। अब तक 175 मरीज मिल चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग ने शुक्रवार को 12,443 घरों में डेंगू के लार्वा की जांच की। 31 घरों में लार्वा मिला। इनमें से नौ घरों के मालिकों को नोटिस दिया गया है। स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने शुक्रवार को 265 लोगों के डेंगू जांच के लिए नमूने लिए। अब तक करीब 95 मरीज शहर में मिले हैं। इंद्री से 29, कुंजपुरा से 13, निसिंग से 9, घरौंडा और सांभली से 8-8, तरावड़ी से 6, बल्ला के 5 और असंध व निगदू से एक-एक डेंगू का मरीज मिला है। अब तक मिले मरीजों में 16 से 45 वर्ष तक के 103, 45 वर्ष से ऊपर के 36 मरीज, 6 से 15 वर्ष तक के 29 और पांच वर्ष तक के 7 रोगी रहे हैं। संवाद