फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: डेंगू का एक और संक्रमित मिला, 24 हुई मरीजों की संख्या

विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। जिले में डेंगू का एक नया मामला सामने आया है। स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार मॉडल टाउन जींद रोड क्षेत्र में एक व्यक्ति की डेंगू रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसके साथ ही जिले में इस सीजन में डेंगू संक्रमितों की कुल संख्या 24 हो गई है। इनमें 15 पुरुष और नौ महिलाएं शामिल हैं।
विज्ञापन

संक्रमित मिले व्यक्ति का निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है। डिप्टी सिविल सर्जन डॉ. नीरज मंगला ने बताया कि इस समय मौसम मच्छरों के पनपने के अनुकूल बना हुआ है। ऐसे में लोगों को अपने आसपास पानी जमा नहीं होने देना चाहिए और मच्छरों से बचाव के लिए सावधानी बरतनी चाहिए।
डेंगू, चिकनगुनिया जैसे लक्षण दिखाई देने पर खुद दवा लेने के बजाय नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर चिकित्सकीय परामर्श लें और आवश्यक जांच करवाएं। स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने शुक्रवार तक जिले में 10122 घरों और 19897 पानी के कंटेनरों की जांच की। इनमें 34 कंटेनरों में मच्छरों का लार्वा मिला।
विज्ञापन

अब तक जिले में 16 लाख 90 हजार 871 घरों और 32 लाख 90 हजार 303 कंटेनरों की जांच की जा चुकी है। इस दौरान 4,308 कंटेनरों में लार्वा मिलने पर चालान और नोटिस जारी किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें